scriptसुरक्षा दीवार बनाने का रास्ता साफ | Clear the Way to Build a Security Wall | Patrika News

सुरक्षा दीवार बनाने का रास्ता साफ

locationमुंबईPublished: Dec 20, 2018 08:52:37 pm

देवनार डंपिंग ग्राउंड के पास बने 127 झोपड़े तोड़े

clear-the-way-to-build-a-security-wall

सुरक्षा दीवार बनाने का रास्ता साफ

मुंबई

मुंबई महानगर पालिका ने बुधवार को देवनार डंपिंग ग्राउंड के आसपास के 127 अवैध झोपड़ों पर कार्रवाई करते हुए इस पूरे इलाके को खाली करा लिया है। मनपा की इस कार्रवाई से डंपिंग ग्राउंड के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से यहां जमा होने वाले कचरे में कचरा बीनने वाले आग ला देते थे। इसके अलावा असामाजिक तत्व यहां जमा होकर उत्पात मचाते थे। इसी तरह की दूसरी अप्रिय घटना से बचने के लिए मनपा यहां पर सुरक्षा दीवार बनाना चाहती थी। पर यहां के अवैध झोपड़े मनपा के लिए टेढ़ी खीर बने हुए थे। पिछले वर्ष देवनार डंपिंग ग्राउंड पर आग लगने के कई मामलों से लोगों को भारी समस्याएं हुईं थीं।
बुधवार को मनपा एम पूर्व के सहायक आयुक्त श्रीनिवास किलजे ने दलबल के साथ पहुंच कर यहां से 127 अवैध झोपड़ों को तोड़ दिया। बता दें कि कुछ असामाजिक तत्व कचरे से मूल्यवान वस्तुएं पाने के लिए उसमें आग लगा देते थे, जिसके धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो