scriptबादलों ने दी मुंबईकरों को राहत | Cloud relief to the Mumbaikars | Patrika News
मुंबई

बादलों ने दी मुंबईकरों को राहत

मौसम: रविवार को 33.5 डिग्री रहा तापमान

मुंबईMay 05, 2019 / 05:44 pm

Devkumar Singodiya

बादलों ने दी मुंबईकरों को राहत

बादलों ने दी मुंबईकरों को राहत

मुंबई. चुनाव की गर्मी समाप्त होते ही मुंबईकरों को बादलों ने भारी राहत दी है। शहर के ऊपर छाए बादलों के चलते अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 27.2 के तापमान पर भी लोगों को कड़ी धूप का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में भी बादल मुंबईकरों को राहत पहुंचाते रहेंगे। पर बारिश की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं बन रही है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 रहा वहीं न्यूनतम 24.2 तापमान रहा। गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 रहा। पर बादलों के चलते लोगों को तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ा। पर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में भी विशेष सावधानी की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम सामान्य होने पर भी बादलों के चलते लोगों को कड़ी धूप का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के डायरेक्टर विशंभर सिंह का कहना है मई महीने में अक्सर बादल होते हैं। बारिश की अभी दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। आने वाले एक-दो आसमान में बादल रहने की आशा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस समय में तापमान ऐसा ही रहता है। आयुर्वेद के एमडी डॉ. महेश सिंघवी बताते हैं कि ऐसे मौसम में वायरल इन्फेकशन होने आशंका होती है। वायरल इन्फेकशन बढ़ जाता है। ऐसे में लूज मोशन, आव पेचिस और सर्दी-जखाम जैसी समस्याएं होती हैं।

Home / Mumbai / बादलों ने दी मुंबईकरों को राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो