scriptआधी रात कोटक को बधाई देने पहुंचे सीएम | CM arrived at congratulating midnight Kotak | Patrika News

आधी रात कोटक को बधाई देने पहुंचे सीएम

locationमुंबईPublished: May 25, 2019 05:53:12 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

जीत के बाद भाजपा-शिवसेना के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को वोटरों का अपने-अपने तरीके से आभार माना। लोगों के बीच पहुंचने के लिए उन्होंने अपने कार्यालय पर जाकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। सभी केे प्रति आभार जताया और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी जीत में गठबंधन में शामिल रहे शिवसेना के नेताओं को भी धन्यवाद दिए, तो शिवसेना के नेताओं ने भी भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। यह सिलसिला दिन भर चला।

आधी रात कोटक को बधाई देने पहुंचे सीएम

आधी रात कोटक को बधाई देने पहुंचे सीएम

मुंबई. उत्तर मुंबई लोकसभा से दूसरी बार भारी मतों से निर्वाचित गोपाल शेट्टी शुक्रवार को सुबह से शाम तक पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मिलते रहे। हमेशा की तरह मतगणना के दूसरे दिन भी पोयसर पश्चिम स्थित अपने कार्यालय वे पहुंच गए। शाम तक शुभकामनाएं, बधाइयां स्वीकार करने के साथ-साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराते रहे। मिठाइयों का इंतजाम पहले ही कर लिया गया था। उन्होंने अपने शुभचिंतकों व मतदाताओं को पूरा आश्वस्त किया कि, हम आगे और भी मेहनत के साथ बगैर थके जनता का काम करते रहेंगे। उत्तर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष धैरप शाह ने कहा कि मतगणना से एक दिन पहले रेलवे ने दहिसर में कुछ गरीबों के झोपड़े अचानक तोड़ दिए। यह खबर मिलते ही गोपाल शेट्टी वहां पहुंचे और साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें वैकल्पिक जगह मिलने तक वहीं रहने की अनुमति रेलवे से दिलाई। उन्होंने उसी समय रेल मंत्री पियूष गोयल से बात की। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके इसी सेवा कार्य की प्रतिबद्धता का उत्तर जीत के रूप में दिया है। शुक्रवार को उन्हें बधाई देने वालों में विधायिका मनीषा चौधरी, पूर्व विधायक हेमेन्द्र मेहता, विधायक विलास पोतनिश, नगरसेवक जगदीश जितेंद्र पटेल, अरविंद यादव, उत्तर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता, धैरप शाह आदि का समावेश रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो