scriptमुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबो के नाम पर ऐंठे पैसे | cm relief fund fraud lady doctore arrest | Patrika News

मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबो के नाम पर ऐंठे पैसे

locationमुंबईPublished: Aug 26, 2019 01:29:27 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबो के नाम पर ऐंठे पैसे
दो वर्षो इ 64 फर्जी मरीजों के नाम पर लिए पैसे

मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबो के नाम पर ऐंठे पैसे

मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबो के नाम पर ऐंठे पैसे

नागमणि पांडेय

मुंबई . मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबों के नाम पर 75 लाख रुपए फर्जी तरीके से लेने वाले एक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो मरीजों के नाम से आई अर्जी पर मंत्रालय के अधिकारियों को शक हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पिछले दो सालों में 64 फर्जी मरीजों के नाम पर इसी तरह मुख्यमंत्री राहत कोष से पैसे ऐठे हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मास्टर माइंड आरती शिगवान और डॉ अमित नागराले (पाटील) को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए जो गरीबी रेखा के नीचे हैं और जिन्हें कैंसर, किडनी की बीमारी, छोटे बच्चों की गंभीर बीमारियों लिए पैसों की जरूरत होती है।उन मरीजों की मदद की जाती है मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पैसे दिए जाते हैं। लेकिन आरोपी फर्जी मरीजों के नाम पर आवेदन कर राहत कोष से पैसे ऐठ रहे थे। इसी साल फरवरी महीने में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत पैसे मांगने के लिए आई दो अर्जियों पर अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने छानबीन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा किया। जांच में पुलिस ने पाया की गिरफ्तार आरोपी आरती इस गिरोह की मास्टर माइंड है उसने ही डॉक्टर अमिता नागराले से मिलकर ठगी का तरीका बताया था | आरती ने डॉ अमिता को राहत कोष से मिलने वाले पैसे में से 30 प्रतिशत देने का झांसा दिया था | बाकी के पैसे आरती रखती थी || इसके लिए आरती डॉ अमिता से फर्जी तरीके से मरीजों की रिपोर्ट तैयार कराती थी | उसके बाद इन मरीजों के नाम से मदद के लिए आवेदन करती थी | सूत्रों की माने तो अमिता के मंत्रालय में अधिकारियो के साथ अच्छे संबंध भी बताये जा रहे है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो