script

अधिकारियों के साथ फिल्म ‘तानाजी’ देखेंगे उद्धव ठाकरे, अजय देवगन भी रहेंगे मौजूद

locationमुंबईPublished: Jan 21, 2020 12:43:50 am

Submitted by:

Basant Mourya

छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के सेनापति (army chief) थे तान्हाजी मालसुरे। 1670 की सिंहगड (Singhgad) लड़ाई में तान्हाजी ने अपने योद्धाओं (warrior’s) के साथ मुगल (Moughal) सेना को हरा दिया था। मुगलों पर जीत के साथ ही सिंहगड किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज का कब्जा हो गया था। फिल्म तान्हाजी के शौर्य की कहानी पर आधारित है।

अधिकारियों के साथ फिल्म 'तानाजी' देखेंगे उद्धव ठाकरे, अजय देवगन भी रहेंगे मौजूद

अधिकारियों के साथ फिल्म ‘तानाजी’ देखेंगे उद्धव ठाकरे, अजय देवगन भी रहेंगे मौजूद

मुंबई. हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के वीर सेनापति तान्हाजी मालसुरे (Malsure) की कहानी पर आधारित फिल्म तानाजी बॉक्स ऑफिस (box office) पर धूम मचा रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra) ही नहीं देश भर में अभिनेता अजय देवगन (AJay Devgan) की इस फिल्म को सराहना मिल रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मंगलवार को यह फिल्म देखेंगे। उनके साथ फिल्म के अभिनेता अजय देवगन भी मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के साथ एशिया की सबसे बड़ी महानगर पालिका बीएमसी के अधिकारी भी फिल्म देखेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम 6 बजे दादर स्थित प्लाजा सिनेमा में यह फिल्म देखेंगे।
फिल्म तानाजी में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान ने मुख्य किरदार निभाया है। तानाजी को देश भर में सराहना मिल रही है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की कहानी मराठा साम्राज्य के सेनापति तान्हाजी मालुसरे पर आधारित है। 17वीं शताब्दी में तानाजी मराठा साम्राज्य के वीर सेनापति थे।
तानाजी को 1670 की सिंहगड की लड़ाई के लिए जाना जाता है। इस युद्ध में तानाजी ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। मुगल सेना को हराते हुए तानाजी के नेतृत्व वाली मराठा सेना ने सिंहगड किले पर कब्जा किया था। छत्रपति शिवाजी के लिए उन्होंने यह किला जीता था।

ट्रेंडिंग वीडियो