scriptओमकला निकेतन और उत्तरांचल मित्र मंडल का होली पर रंगारंग आयोजन | Colorful Events on Holi | Patrika News

ओमकला निकेतन और उत्तरांचल मित्र मंडल का होली पर रंगारंग आयोजन

locationमुंबईPublished: Mar 28, 2019 05:58:42 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

गौरी थ्हारी चूणरी में तारा चमके…

ओमकला निकेतन और उत्तरांचल मित्र मंडल का होली पर रंगारंग आयोजन

ओमकला निकेतन और उत्तरांचल मित्र मंडल का होली पर रंगारंग आयोजन

मीरा भायंदर. ओमकला निकेतन की ओर से होली के रंग बिरंगे त्योहार पर राजस्थानी लोकगीत एवं हास्य व्यंग्य से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन पपैया ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम महेंद्र रूंगटा के निर्देशन में किया गया, जिसमे राजस्थानी कलाकारों ने गौरी थ्हारी चूणरी में तारा चमके… कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस समारोह अध्यक्ष कमलनयन बजाज, मुख्य अतिथि मदनलाल भूतड़ा, राजेंद्र होलानी थे। कार्यक्रम का उद्घाटन सुभाष जांगिड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व महापौर गीता जैन उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नटवरलाल डागा, तोलाराम जाजू, संरक्षक सुनील पाटोदिया, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश कनोडिया, कपूरचंद जैन, राजेंद्र सिंघवी समेत दिनेश बजाज, अमरचंद जांगिड़, राजेंद्र अग्रवाल, केके वर्मा, मनोज अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सुधीर सोंथालिया, शंकर जांगिड़, निरंजन शर्मा और श्यामसुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

उत्तरांचल मित्र मंडल का होली मिलन

मीरा भायंदर. उत्तरांचल मित्र मंडल मीरा रोड का होली उत्सव मनाया गया। उत्तराखंड से महाराष्ट्र को अपनी कर्म भूमि बनाने वाले उत्तराखंडियों ने मीरा रोड में होली उत्सव का आयोजन किया जिसमें पारंपरिक गीतों के साथ होली उत्सव मनाया गया।
महिलाओं ने खास अंदाज में लोकगीत गायन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। उत्सव के दौरान गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में दीपक जोशी, ज्ञान सिंह नेगी, गोविंद सिंह सौन, तरुण रावत, कैलास खाती, हरीश पंतोला, बालकृष्ण जोशी, रश्मिी तिवारी ने उतराखंडी पारंपरिक होलियो का मधुर गायन किया।
समारोह में जे. डी. तिवारी, शिवसिंह रौतेला, जी.सी. तिवारी, सुधीर अधिकारी, नंदकिशोर कोटनाला, रविद्र मलियाल, कुंदन सिंह आलमिया, मोहन सिंह खाती, कुंदन सिंह दोसाद, उषा जखमोला, मंजू बिनवाल आदि मौजूद रहे।
सभी ने खाने के साथ उतराखंडी होली उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो