scriptजनता अब नहीं चलने देगी मोदी की हुक्मशाही-सुशील कुमार शिंदे | congress leader sushil kumar shinde bigg attack on MODI | Patrika News

जनता अब नहीं चलने देगी मोदी की हुक्मशाही-सुशील कुमार शिंदे

locationमुंबईPublished: Jan 10, 2019 09:48:59 pm

Submitted by:

Prateek

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील शिंदे भाजपा पर जमकर बरसे

SHINDE FILE PHOTO

SHINDE FILE PHOTO

(मुंबई): पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे गुरुवार को यहां भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। शिंदे ने कहा कि बुधवार को देश के प्रधानमंत्री सोलापुर में थे, जिनके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तो उन पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पीएम मोदी के सोलापुर दौरे को चुनावी जुमला करार देते हुए शिंदे ने कहा कि जिन योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने अमल में लाया था, उन पर भाजपा खुद ही श्रेय लेने में जुटी है। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने व्यापारी मित्रों के लिए रफाल और अन्य व्यावसायिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी का भी विरोध करने की कोशिश में जुटे मोदी मामा और मिशेल मामा पेशेवर प्रतिद्वंदी हैं।


उन्होंने सोलापुर में विभिन्न योजनाओं की सेवाओं का आगाज किया, जो पहले ही कांग्रेस कर चुकी थी। वहीं नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या और ललित मोदी को लेकर पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए शिंदे ने कहा कि लाभार्थियों के लिए ‘प्रधानमंत्री देश लूटो और भाग जाओ’ योजना को खूब प्रफुल्लित किया जा रहा है। मोदी ने कहा था कि वे देश की चौकीदार की तरह सेवा करेंगे और भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे, लेकिन राज्य में सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं।

 

खुद श्रेय लेने में जुटी भाजपा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि सोलापुर-पुणे, सोलापुर-हैदराबाद, सोलापुर-उस्मानाबाद रास्तों के निर्माण की मंजूरी कांग्रेस के कार्यकाल में दी गई थी। लेकिन पीएम मोदी योजनाओं का पूरा श्रेय खुद ही लेने में जुटे हैं। मोदी सरकार को कोई नई योजनाएं सामने नहीं आ रहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं को बस हथियाने का काम कर रही है। दक्षिण सोलापुर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पॉवर ग्रिड का उद्घाटन किया था, लेकिन आज मोदी बोलते हैं कि करोड़ों की योजनाएं उनकी सरकार की देन हैं।


लोकतंत्र का घोंटा जा रहा है गला

शिंदे ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में जहां आवाम को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है, वहीं सोलापुर में शहर कांग्रेस और एनएसयूआई समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए जाने पर उन्हें पुलिस द्वारा जमकर पिटवाया जा रहा है। जनता अब भाजपा के जुमलों के बहकावे में आने वाली नहीं है, जिसका आक्रोश भाजपा सरकार को लोकसभा 2019 में देश भर में देखने को मिलेगा। मोदी के राज में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और लोगों की स्वतंत्रता का हर तरह से हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी तो अपने ही मंत्री परिषद में भी किसी की नहीं सुनते, बस हिटलर की तरह आदेश दे देते हैं।

 

महागठबंधन की घोषणा जल्द

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही महागठबंधन की घोषणा हो जाएगी। राज्य में इसके लिए विचार-विमर्श जारी है। उसकी कार्यकारिणी में होने के नाते हम यही चाहते हैं कि जल्द ही सबकी रजामंदी से सीटों का बंटवारा हो जाए ताकि, लोकसभा 2019 की तैयारियों में एकजुट होकर भाजपा सरकार को हुक्मशाही को खत्म किया जा सके। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला एससी में है, जिस पर बोलना उचित नहीं होगा।

 

राहुल करते है महिलाओं का आदर

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को महिलाओं की अवमानना को लेकर मिले नोटिस पर शिंदे का कहना है कि राहुल गांधी महिलाओं के लिए इस तरह की बात नहीं कर सकते। वे महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। उनसे मिलने गई महिलाओं को वे खुद ही बाहर तक छोड़ कर आते है। वहीं किसी भी सभा आदि में भी महिलाओं के प्रति उनके उच्च विचार ही व्यक्त नहीं रहते, अपितु वे महिलाओं का काफी आदर भी करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो