महाराष्ट्र कांग्रेस में रार, दिल्ली तक पहुंचा मामला, नाना पटोले की अध्यक्ष पद से होगी छुट्टी?
मुंबईPublished: May 26, 2023 04:52:04 pm
Nana Patole: पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र कांग्रेस में आपसी विवाद चल रहा है। पहले भी अल्पसंख्यक समुदाय ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई थी। आदिवासी समुदाय भी पटोले से खफा बताया जा रहा है।


नाना पटोले की महाराष्ट्र चीफ के पद से होगी छुट्टी? दिल्ली में अपनों ने ही लगाई फील्डिंग
Maharashtra Politics: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की कार्यशैली से नाराज पार्टी नेताओं ने सीधे दिल्ली में उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दिया है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ रही है।