scriptसच्चाई सुननी हो तो यहां आओ, झूठ और मन की बात सुननी हो तो वहां जाओ: राहुल | congress president Rahul Gandhi meeting in mumbai and dhulia | Patrika News

सच्चाई सुननी हो तो यहां आओ, झूठ और मन की बात सुननी हो तो वहां जाओ: राहुल

locationमुंबईPublished: Mar 01, 2019 09:51:02 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुुंबई व धुलिया में जनसभा को किया सम्बोधित

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुुंबई व धुलिया में जनसभा को किया सम्बोधित

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुुंबई व धुलिया में जनसभा को किया सम्बोधित

मुंबई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले सीआरपीएफ के जवानों और अभिनंदन वर्धमान की वतन वापसी पर जवानों का अभिनंदन किया। वहीं, मोदी सरकार को ‘चौकीदार चोर है’ से संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश मे 100 स्मार्ट सिटी बनाने का आह्वान किया था लेकिन, सबसे स्मार्ट और सुंदर सिटी मुंबई है, यह शायद पीएम मोदी को नहीं पता है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के लिए देश का काला धन तो वापस नही ला पाए, लेकिन हिंदुस्तान की जनता को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने का काम किया है। अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ का कर्जा दिया लेकिन, किसानों को सिर्फ 17 रुपए दिए। इस बात को लेकर भाजपा नेता ताली बजाते हैं। सच्चाई तो यह है कि देश के अन्नदाता किसानों की झोली आज भी खाली ही है। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स की संज्ञा देते हुए राहुल ने कहा कि मन की बात और सरासर झूठ सुनना है तो भाजपा के पास जाओ और अगर सच्चाई सुननी है तो कांग्रेस के पास आओ।
500 वर्ग फीट का मकान का आश्वासन

मुंबईकरों को राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत 500 वर्ग फीट का मकान दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह पूरा करके दिखती है। सीबीआई डायरेक्टर को हटाया जाता है, नीति आयोग को बंद कर दिया जाता है, वहीं सीबीआई के जज भी जनता से न्याय मांगने को मजबूर है, ऐसा हाल सिर्फ चौकीदार का राज में ही संभव है। आप बब्बर शेर हो और हम चुनाव जीतकर सत्ता में आने को तैयार हैं।
चौकीदार ने 15 लोगों के साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किए

राहुल ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमने 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने को घोषणा की और यह काम दो दिन में पूरा करके दिखाया है। वहीं पीएम मोदी पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि चौकीदार डरपोक भी है। उनसे जब राफेल के सवाल किए जाते हैं तो वे घंटों इधर-उधर ताकते नजर आते हैं। राहुल गांधी ने राफेल पर पीएम मोदी को खुली चुनौती भी दी। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि चौकीदार ने देश के 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन छोटे व्यापारियों और मजदूरों की क्या गलती थी कि उनका कर्ज माफ नहीं किया गया।
फिर नजर आई गुटबाजी, भीड़ भी कम

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के धुलिया और मुंबई में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में जहां धुलिया में भीड़ नजर आई। वहीं, मुंबई में आयोजित हुई जनसभा में मुंबई कांग्रेस के सिपहसालार एक लाख की भीड़ भी जुटा पाने में सफल नहीं रह सके। जबकि संजय निरुपम ने इस जनसभा में कम से कम एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया था, जो कि जुट नहीं पाए। लोगों की चर्चा थी कि 35 हजार की संख्या पार नहीं हो पाई। लोगों में चर्चा थी कि मिलिंद देवड़ा, कृपाशंकर सिंह व अन्य नेताओं की निरुपम से नाराजगी साफ झलक रही थी।
राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री : निरुपम

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार जाहिर सभा संबोधित करने आए हैं। महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। देवेंद्र फडणवीस देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन पर 1700 करोड़ के लैंड घोटाले पर जांच की जा रही है। निरुपम ने राहुल को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वे देश को बदलने का प्रयत्न कर रहे हैं। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो शिवसेना ने कांग्रेस का नारा चुरा कर कहा कि चौकीदार चोर है अब उसी चौकीदार से शिवसेना ने दोस्ती कर ली है। उन्होंने डीपी प्लान में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो