scriptमहाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी | Congress will bear the rail fare of migrant laborers of Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी

locationमुंबईPublished: May 05, 2020 10:47:11 am

Submitted by:

Dheeraj Singh

केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। ऐसे समय में हम अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश के तहत गरीब मजदूरों का किराना निर्वहन करने के लिए तैयार हैं।

महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी

महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी,महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी,महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी

मुंबई.लॉक डाउन के कारण परेशान गरीब प्रवासी मजदूरों को मोदी सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर कई किमी पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। मजदूरों की समस्या को देखते हुए सोनिया गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों के रेलवे किराए का खर्च वहन करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कही।

बालासाहेब थोरात ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि लाखों की संख्या में गरीब प्रवासी मजदूर मजबूरी में कई किमी पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। ऐसे समय में हम अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश के तहत गरीब मजदूरों का किराना निर्वहन करने के लिए तैयार हैं।

थोरात ने कहा कि सोनिया गांधी ने मजदूरों की समस्या देखकर देश में कांग्रेस के सदस्यों को इनकी मदद करने का निर्देश दिया। इस निर्देश के तहत हमने अपने सभी नेताओं और मंत्रियों को निर्देश दिया है। इस बारे में यात्रा ख़र्च का अनुमान लगा। कांग्रेस पार्टी मजदूरों का किराया वहन करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो