scriptकांग्रेस 26 तो राकांपा 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव | Congress will fight on 26 and NCP on 22 seats in Maharashtra | Patrika News

कांग्रेस 26 तो राकांपा 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

locationमुंबईPublished: Mar 23, 2019 09:36:03 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बनाया 56 दलों का महागठबंधन, दोनों दल सहयोगियों के लिए अपने कोटे से छोड़ेंगे दो-दो सीट

कांग्रेस 26 तो राकांपा 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस 26 तो राकांपा 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में 56 दलों का महागठबंधन बनाया गया है। महागठबंधन के ऐलान के साथ ही कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के बीच राज्य की 48 लोकसभा सीटों के बंटवारे का भी ऐलान किया गया। कांग्रेस के हिस्से में 26 सीटें हैं जबकि राकांपा को 22 सीटें मिली हैं। दोनों ही दल सहयोगी दलों के लिए अपने हिस्से की दो-दो सीटें छोड़ेंगे। सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने शनिवार को यह घोषणा की। कांग्रेस नीत महागठबंधन में प्रकाश आंबेडकर नीत गठबंधन के साथ ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जगह नहीं मिली है।
कांग्रेस और राकांपा ने बताया कि बहुजन विकास गठबंधन को एक सीट, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना को दो सीटें और युवा स्वाभिमानी पार्टी के लिए एक सीट छोड़ी जाएगी। इस दौरान पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत सभी सहयोगी दलों के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील नजर नहीं आए।
पुरोगामी महाअघाड़ी दिया नाम

कांग्रेस-राकांपा के महागठबंधन को संयुक्त पुरोगामी महाआघाड़ी नाम दिया गया है। इसमें स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, किसान कामगार पक्ष, पीपल्स रिपब्लिक पार्टी कवाडे गुट, बहुजन विकास आघाड़ी, युवा स्वाभिमान पार्टी, अखिल भारतीय घोषित घुमंतु जनजातियां, आरपीआई डेमोक्रेट, स्वाभिमानी रिपब्लिकन पार्टी, भीमसेन, यूनाइटेड रिपब्लिक पार्टी, रिपब्लिकन यूनियन, इंडियन डेमोक्रेटिक अलायंस, महाराष्ट्र मुस्लिम लीग, आंबेडकर विचार मंच, महाराष्ट्र परिवर्तन सेना, स्वाभिमान रिपाई, आरपीआई खरात ग्रुप आदि। चव्हाण ने 56 सहयोगी दलों के साथ पीएम मोदी के 56 इंच के सीने का मजाक उड़ाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो