scriptसंविधान गौरव रथ यात्रा में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता | Congress working in Gaurav Rath Yatra | Patrika News

संविधान गौरव रथ यात्रा में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

locationमुंबईPublished: Dec 20, 2018 08:19:50 pm

गोरे गांव तक निकाली यात्राकांग्रेस ने बताई उपलब्धियां

Congress working in Gaurav Rath Yatra

संविधान गौरव रथ यात्रा में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

मुंबई.

कांग्रेस, मुंबई के मार्गदर्शन में कांग्रेस सेवादल, उत्तर-पश्चिम जिला की ओर से संविधान गौरव रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा गोरेगांव (पश्चिम) के शहीद भगत सिंह नगर से जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित बेहरामबाग नाके तक गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के 55 साल के कार्यों की उपलब्धियों को एलसीडी फिल्म के जरिए लोगों को दिखाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कांग्रेस कमेटी, महाराष्ट्र महासचिव राजेश शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव खोसा, एमएम यादव, राज गुप्ता, ईकरार खान, एम.ए. काश्मिरी, मनचंदा, जानकी नायडू, मनोरमा सिंह, रोजी फर्नांडिस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्षिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण 22 को
कल्याण

शेठ हीराचन्द मुथा शैक्षणिक ट्रस्ट की ओर से संचालित शेठ हीराचन्द मुथा विद्यालय का 12 वां वार्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 22 दिसंबर को उम्बरडे स्थित मुथा विद्यालय के ग्राउंड में होगा। कालेज के चेयरमैन प्रकाश मुथा के अनुसार इस समारोह में ठाणे जीएसटी के कमिश्नर सुमेर कुमार काले (आईआरएस), डिप्टी कमिश्नर इनकमटैक्स भरत नाइक (आईआरएस), राजेन्द्र अहिरे डिप्टी डाइरेक्टर मुंबई, राजु नाइकोडे शिक्षण अधिकारी, बाला साहब कदम वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक खडग़पाड़ा कल्याण और नगर सेविका वैशाली भोईर के साथ कालेज की प्रिंसिपल सपना गादिया मौजूद रहेंगी। विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के बाद छात्र-छत्राओं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो