scriptनिरुपम को हटाने में जुटे कांग्रेसी | Congressman to remove Nirupam | Patrika News

निरुपम को हटाने में जुटे कांग्रेसी

locationमुंबईPublished: Feb 15, 2019 11:16:37 pm

Submitted by:

arun Kumar

गुटबाजी : सांसद समेत कई नेताओं ने दिल्ली दरबार में फिर लगाई अर्जी

Congressman to remove Nirupam

Congressman to remove Nirupam

निरुपम की दो टूक- कुछ नहीं होने वाला

मुंबई . मुंबई कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और उन्हें हटाने की मांग पर अडिग़ हैं। इसी संबंध में सांसद एकनाथ गायकवाड, कृपाशंकर सिंह, नसीम खान, वर्षा गायकवाड आदि ने राज्य के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की। उन्होंने खडग़े से संजय निरुपम को हटाने की मांग की। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में खडग़े ने निरुपम से ही बात की बताई। हालांकि निरुपम ने इस बारे में दो टूक कहा कि कुछ होने वाला नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि प्रिया दत्त चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान कर चुकी हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा खुलकर निरुपम का विरोध कर चुके हैं। यहां तक की ट्विटर के जरिए खुलकर मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी का खुलासा किया था।
हाल ही सांसद एकनाथ गायकवाड़, कृपाशंकर सिंह, नसीम खान, वर्षा गायकवाड आदि लोगों ने दिल्ली में खडग़े से मुलाकात तुरंत हालात पर ध्यान देने की मांग की और कहा कि जल्द फैसला नहीं लेने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अब कुछ होने वाला नहीं

आम चुनाव में अब करीब डेढ़ महीना ही बचा है। ऐसे में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की सीट को लेकर अब कुछ भी होना संभव नहीं है। छह महीने पहले जहां 20-22 लोग दिल्ली के चक्कर काट रहे थे, वहीं अभी थक-हार कर सिर्फ 3-4 लोग ही बचे हैं।
– संजय निरुपम, अध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो