scriptOMG : कारोना का कहर, 26 की मौत | Corona's havoc, 26 dead | Patrika News

OMG : कारोना का कहर, 26 की मौत

locationमुंबईPublished: Apr 03, 2020 11:51:23 pm

Submitted by:

Dheeraj Singh

राज्य सरकार और मुंबई मनपा की ओर से पूरे राज्य और खास कर मुंबई में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 67 नए मरीज पाए गए। इसमें सबसे अधिक 43 नए मरीज मुंबई में पाए गए। 10 मरीज मुंबई के आसपास के हैं। पुणे में 9 और अहमदनगर जिले में 3 मरीज मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 490 हो गई है।

OMG : कारोना का कहर, 26 की मौत

OMG : कारोना का कहर, 26 की मौत

मुंबई. राज्य सरकार और मुंबई मनपा की ओर से पूरे राज्य और खास कर मुंबई में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 67 नए मरीज पाए गए। इसमें सबसे अधिक 43 नए मरीज मुंबई में पाए गए। 10 मरीज मुंबई के आसपास के हैं। पुणे में 9 और अहमदनगर जिले में 3 मरीज मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 490 हो गई है।

आज राज्य में कोरोना के कारण 6 नए लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को मरने वालाओं में 2 मरीज मुंबई के हैं और एक एक मरीज वसई विरार,बदलापुर ठाणे,जलगांव,पुणे के हैं। मरने वालों में वसई विरार का एक 68 वर्षीय पुरुष है। दूसरी बदलापुर की एक युवती है। तीसरा जलगांव का 63 वर्षीय पुरुष है। चौथी पुणे की एक 50 वर्षीय महिला और पांचवा मुंबई का 65 वर्षीय और छठवां 62 वर्षीय मरीज था। राज्य में कोरोना के कारण मरनेवालों की संख्या अब 26 हो गई है।

 


राज्य में मरीजों की संख्या कहां कितनी और मृतक

मुंबई 278 18
पुणे ( शहर व ग्रामीण भाग ) 70 2
सांगली 25
मुंबई छोड़कर ठाणे मंडल की अन्य मनपा 55 4
नागपुर 16
अहमदनगर 20
यवतमाल 4
बुलढाणा 5 1
सातारा, औरंगाबाद 3,3
कोल्हापुर, रत्नागिरी में 2,2
उस्मानाबाद, वाशिम, सिंधुदुर्ग, गोंदिया, जलगांव, नासिक में एक एक ( 1 मौत जलगांव)
अन्य राज्य – गुजरात में 1
कुल 490 26


राज्य में आज कुल 595 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक भेजे गए 12858 नमूनों में 11968 की जांच नेगेटिव आई है। और 490 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 50 कोरोना पीड़ित ठीक हुए हैं जिन्हें घर भेज दिया गया। फिलहाल राज्य में 38398लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है और 3072 लोगों को विभिन्न जगहों पर क्वारंटाइन किया गया है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो