scriptMaha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ? | Corona virus enters in Mumbai, kept in separate ward so ? | Patrika News

Maha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ?

locationमुंबईPublished: Jan 24, 2020 06:16:42 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

कोरोना वायरस ( Corona Virus ) की मुंबई ( Mumbai ) में दस्तक ( Enters ), अलग वार्ड ( Ward ) में रखा गया इसलिए, चीन ( Chinese ) से लौटे दो व्यक्तियों के संक्रमित होने की आशंका

Maha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ?

Maha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ?

मुंबई. अभी हाल ही में चीन से लौटे दो व्यक्तियों के नए किस्म के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में एक अस्पताल के अलग वॉर्ड में रखा गया है। बहरहाल, मुंबई में हुई दस्तक की जानकारी शुक्रवार को हुई। दरअसल, चीन में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 जनवरी से 1,789 यात्रियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) हो चुकी है। इन्हीं में से दो यात्री, जो चीन से यहां आए थे। उन्हें बीएमसी के चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 14 दिन में चीन के वुहान से होकर आए किसी भी यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग में इससे संक्रमित नहीं पाया गया। इस विषाणु से संक्रमण का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के मद्देनजर बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वॉर्ड बनाया गया है।

चीन के बाद भारत-अमरीका ने किया अलर्ट जारी, आ गया ये खतरनाक वायरस

Maha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ?

इस तरह के नजर आते हैं लक्षण…
चिकित्सकों को भी चीन से लौटे और इस तरह के लक्षण वाले लोगों का पता चलने पर उन्हें इस वॉर्ड में भेजने को कहा गया है। कस्तूरबा अस्पताल की माने तो महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुणे के नायडू अस्पताल में भी अलग वॉर्ड बनाया गया है। कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो सामान्य जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। चीन में जिस वायरस से संक्रमित होकर लोगों की जान जा रही है, वह इससे अलग किस्म का है और इसे पहले कभी नहीं देखा गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, हांफना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

खतरनाक कोरोना वायरस पहुंचा भारत, मुंबई में दो मरीज हॉस्पिटल में एडमिट

 

और विवरण का इंतजार…
ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वॉर्ड बना दिया गया है, जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। निकाय के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन से यहां आए दो लोगों को निगरानी में रखा है। उन्हें हल्का जुकाम है और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण हैं। निगरानी में रखे गए दोनों व्यक्तियों के बारे में और विवरण का इंतजार है।
– डॉ. पद्मजा केस्कर, कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो