मुंबई

नकली नोट चलाने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

अंबरनाथ में पति-पत्नी का कारनामा

मुंबईJun 04, 2019 / 06:35 pm

Navneet Sharma

नकली नोट चलाने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

उल्हासनर. नकली नोट चलाने के आरोप में अंबरनाथ की शिवाजी नगर पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पेशी के बाद अदालत ने आरोपी दंपती को सात दिन की पुलिस रिमांड में दिया है। मिली जानकारी अनुसार 33 वर्षीय संजय कौरोमल अच्छरा और उसकी पत्नी कशिश ने तीन-चार जगहों पर नकली नोटों से शापिंग की थी। खरीदारी का बिल चुकाने के बाद बाकी पैसे भी लिए थे।

उल्हासनगर की परांजपे चॉल में जीन्स पैकिंग और जनरल स्टोर्स चलाने वाले 28 वर्षीय सुशील माधवदास साधवानी ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साधवानी ने बताया था कि आरोपी दंपती ने उनकी दुकान से कप-प्लेट के सेट खरीदा था, जिसका बिल 340 रुपए हुआ।

अच्छरा दंपती ने बिल चुकाने के लिए दो हजार रुपए की नोट दी। हमने 1660 रुपए उन्हें लौटा दिए। इसके बाद वे फिर उनकी दुकान में आए और नकली स्कूल बैग खरीदने के लिए नकली नोट दिया। इसके अलावा आरोपियों ने वसंत सीताराम सालुंखे के मेडिकल स्टोर्स से भी खरीदारी की और दो हजार रुपए का नकली नोट वहां भी पकड़ा दिया था। शिकायत के मद्देनजर पुलिस ने तंपदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489(ब)(क), 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Home / Mumbai / नकली नोट चलाने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.