मुंबई

मायानगरी मुंबई में कोरोना का खौफ, 24 घंटे में मुंबई के अस्पतालों में बढ़े 99 मरीज

बीएमसी (BMC) और सरकार के तमाम उपायों के बावजूद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे के दौरान कोरोना के 99 मरीज बढ़े हैं। महानगर में शनिवार को कोरोना के मरीजों की संख्या 377 तक पहुंच गई जो शुक्रवार को 278 थी। महाराष्ट्र (Maharastra) में अब तक 635 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मायानगरी में 22 लोगों की जान कोरोना ले चुका है, जिनमें से चार की मौत शनिवार को हुई।

मुंबईApr 04, 2020 / 11:40 pm

Basant Mourya

मायानगरी मुंबई में कोरोना का खौफ, 24 घंटे में मुंबई के अस्पतालों में बढ़े 99 मरीज

मुंबई. सरकार के तमाम उपायों के बावजूद देश की आर्थिक राजधानी (Economic Capital of India) मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में शनिवार को 99 नए मरीज कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19+) पाए गए। मायानगरी में कोरोना मरीजों की संख्या 377 तक पहुंच गई। राज्य में कोरोना के 635 मरीज हैं। शनिवार को राज्य में 145 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महामुंबई (MMR) क्षेत्र में शामिल ठाणे सहित अन्य मनपा क्षेत्रों (मुंबई छोड़) में 77 लोग कोरोना पीडि़त पाए गए। उपचार के दौरान राज्य में छह मरीजों की मौत हुई, जिनमें चार मुंबई (Mumbai) के हैं। महानगर में कोरोना अब तक 22 लोगों की जान ले चुका है। पूरे राज्य में 32 लोगों की मृत्यु हुई है। नासिक (Nashik) में एक, पुणे (Pune)में 82 और अहमदनगर (Ahemadnagar) में कोरोना के 17 मरीज हैं।
मुंबई के आसपास के क्षेत्रों में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ठाणे (Thane) सहित महामुंबई में शामिल (मुंबई छोड़ कर) अन्य मनपा क्षेत्रों में 77 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से पांच लोगों की मौत हुई है। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली(KDMC), वसई-विरार (Vasai-Virar), मीरा-भायंदर और नवी मुंबई (Navi Mumbai) मनपा क्षेत्र में भी कोरोना मरीजों की मौत हुई है। पनवेल मनपा क्षेत्र में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। महामुंबई क्षेत्र में भिवंडी (Bhiwandi) मनपा क्षेत्र में अभी तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है।
शाहरुख ने बढ़ाया मदद का हाथ
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (SRK) ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की ओर मदद के हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने अपनी चार मंजिला ऑफिस बिल्ंिडग की पेशकश की है, जिसमें सरकार चाहे तो क्वारेंटाइन सेंटर बना सकती है। मरकज से आए सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। सभी अलग-अलग कमरे में रखे गए हैं।
कोरोना का लक्षण दिखे तो जांच कराएं: शिंदे
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लोग खुद आगे आएं और यदि किसी भी व्यक्ति में लक्षण दिखते हैं तो ठाणे मनपा के कम्यूनिटी हेल्थ क्लीनिकमें जांच कराएं। आम लोगों से यह अपील ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने की है। उन्होंने बताया कि मनपा की ओर से ठाणे शहर में लगभग 40 क्लीनिक खोली गई हैं। कल्याण, डोंबिवली, ेमीरा भायंंदर, भिवंडी, नवी मुंबई आदि जगहों पर कम्यूनिटी क्लीनिक शुरू की गई हैं। आम लोग इन क्लीनिकों में किसी भी बीमारी का इलाज करा सकते हैं।

Home / Mumbai / मायानगरी मुंबई में कोरोना का खौफ, 24 घंटे में मुंबई के अस्पतालों में बढ़े 99 मरीज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.