script‘दबंग’ खान फिर बने मामा, 54वां बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया यह तोहफा ? | Dabangg Khan became maternal uncle again, sister Arpita gave this gift | Patrika News

‘दबंग’ खान फिर बने मामा, 54वां बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया यह तोहफा ?

locationमुंबईPublished: Dec 27, 2019 05:03:57 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

दबंग खान ( Dabangg Khan ) फिर बने मामा ( Mama ), 54वां बर्थडे ( 54th Birthday ) पर बहन अर्पिता ( Arpita ) ने दिया यह तोहफा ( Gift ), सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया, खान परिवार के सभी सदस्य मौजूद

'दबंग' खान फिर बने मामा, 54वां बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया यह तोहफा ?

‘दबंग’ खान फिर बने मामा, 54वां बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया यह तोहफा ?

मुंबई. दबंग खान के नाम से अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे और बॉलीवुड पर राज कर रहे सलमान खान एक बार फिर से मामा बने हैं। जी हां, सलमान खान के 54वें बर्थडे पर उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें कभी न भूलने वाला तोहफा दिया है। सलमान को हर तरफ से बधाई मिल रही है। साथ ही ये बर्थडे सलमान के लिए बेहद खास बन गया है। पहला तो भाईजान का 54वां बर्थडे है ही दूसरा उनकी बहन अर्पिता का दूसरी बार मां बनना। सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता ने भी भाई को बर्थडे पर मामू बनाने का खास तोहफा पहले से प्लान किया था। इस समय अर्प‍िता मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। डिलीवरी के समय उनके साथ खान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबि‍क अर्पिता ने बच्चे को सिजेरियन के जरिए जन्म दिया है।

'दबंग' खान फिर बने मामा, 54वां बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया यह तोहफा ?

फिर बनीं अर्पिता

बता दें कि अर्पिता को इससे पहले उन्हें एक बेटा है। बेटे का नाम है आहिल शर्मा है। सलमान और आहिल की भी बॉन्डिंग बेहद खास है। सलमान अपने भांजे को बहुत प्यार करते हैं। ऐसे कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं जिसमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कुछ समय पहले ही एक बर्थडे के दौरान सलमान ने अपने बर्थडे प्लान के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘मेरे बर्थडे के लिए कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है। तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा। सलमान खान को वैसे तो कई सारे गिफ्ट मिले होंगे। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि जो गिफ्ट उन्हें अर्पिता देने जा रही हैं वो अद्भुत है और अमूल्य भी।

ट्रेंडिंग वीडियो