scriptमुंबई में जानलेवा बारिश | Deadly rain in Mumbai | Patrika News

मुंबई में जानलेवा बारिश

locationमुंबईPublished: Jul 02, 2019 09:33:59 am

Submitted by:

Arun lal Yadav

मुंबई- पुणे में गयी 21 लोगों की जान
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कमुंबई. मुंबई में हो रही तेज बारिश के चलते मंगलवार रात को मुंबई, कल्याण और पुणे में बड़ा हादसा हुआ है, इन हादसों में कुल 21 लोगों की मौत हो गयी है, और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा हादसा मुंबई के मलाड ईस्ट में हुआ। यहां दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी। मुंबई से सटे कल्याण में भी दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद पुणे के अम्बेगांव में भी दीवार गिरनेे से हुए हादसे में 6 की मौत हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने आज (मंगलवार) स्कूलों कॉलेजों, सरकारी और निजी ऑफिस की भी छुट्टी घोषित की है।

patrik

मुंबई में जानलेवा बारिश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मलाड ईस्ट में हुए हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया। साथ ही पांच लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया। मुंबई में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी। सुबह 11.52 पर हाई टाइड की सूचना मौसम विभाग ने जारी की। सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की। मुंबई सहित कई इलाकों में रात भर से भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में भयंकर बाढ़ के हालात हैं। एनडीआरएफ और बीएमसी के कर्मचारी लोगों को बचाने में जुटे हैं। दो दिन पहले भी पुणे में दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को 21 लोगों की तीन हादसों में जान चली गयी।
मीठी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने और हालात बिगड़ने के अंदेशे पर कुर्ला क्षेत्र के क्रांति नगर बस्ती के एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
बारिश के चलते बिगड़ते हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 4 टीमें पुणे से मुंबई के लिए बुलाई गई हैं। भारी बरसात से मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का विमान रनवे पर फिसल गया,जिसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुख्य रनवे को बंद कर दिया है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। समाचार लिखे जाने तक कल से अब तक 76 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया जा चुका है।
पानी भरने से लोकल सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुई हैं। सेन्ट्रल और वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवाएं दो घण्टे की देरी से चल रहीं हैं। बहुत सी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सड़को में पानी भरा होने के चलते बेस्ट बसों को डायवर्ट किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो