scriptलड़की बन दिल्ली के डॉक्टर को हनी ट्रैप में फांसा, 2 करोड़ की चपत लगाई | Delhi's doctor became a girl, trapped in honey trap, costing 2 crores | Patrika News

लड़की बन दिल्ली के डॉक्टर को हनी ट्रैप में फांसा, 2 करोड़ की चपत लगाई

locationमुंबईPublished: Sep 06, 2021 07:41:40 pm

सोशल मीडिया पर दोस्ती से सावधान: 12वीं तक पढ़े युवक का काला कारनामा

चेन्नई के कपड़ा कारोबारी दुरई के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का एक और मामला

चेन्नई के कपड़ा कारोबारी दुरई के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का एक और मामला

मुंबई. समाज के लिए फायदेमंद सोशल मीडिया का दुरुपयोग आजकल बढ़ता जा रहा है। कहीं दोस्ती के नाम तो कहीं महंगे तोहफे या महंगी चीज सस्ते में देने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही। अफसोस कि बार-बार ताकीद के बावजूद महा ठगों के जाल में फंस रोजाना लोग ठगे जा रहे। धोखाधड़ी के ऐसे ही एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 12वीं तक पढ़े यवतमाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने लड़की के नाम पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बनाई। खूबसूरत लड़की की तस्वीर लगा दोस्ती की पेशकश की। दिल्ली के 42 वर्षीय एक डॉक्टर को उसने हनी ट्रैप में फंसाया। चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझा युवक ने डॉक्टर से दो करोड़ रुपए ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने के बाद डॉक्टर ने यवतमाल के पुलिस थाने में शिकायत की। आरोपी का नाम संदेश मानकर है। पिता की मौत के बाद वह किराए के घर में रहता है। अदालत ने मानकर को सात सितंबर तक पुलिस रिमांड में दिया है। पुलिस ने मानकर से 1.97 करोड़ रुपए बरामद कर लिए हैं।

दुबई में कारोबार
आरोपी मानकर ने लड़की के रूप में अपनी फर्जी प्रोफाइल सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें उसने बताया कि वह खाते-पीते घर से है। दुबई में उसके परिवार का कारोबार है। डॉक्टर ने भरोसा कर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में चैटिंग होने लगी। फोन पर लंबी बातें होने लगीं।

अपहरण का बहाना
मानकर ने ठगी के लिए अलग रास्ता अपनाया। पिछले महीने आरोपी ने बताया कि उसकी बहन का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ता दो करोड़ फिरौती मांग रहे हैं। डॉक्टर मदद के लिए तैयार हो गया। आरोपी के बताए पते पर वे 12 अगस्त को पहुंचे। एक शख्स को दो करोड़ रुपए दिए। बहन के घर आने की सूचना देने के साथ आरोपी ने बताया कि उसे 7.20 लाख रुपए की सख्त जरूरत है। डॉक्टर ने उसके खाते में यह रकम भी जमा करवा दी।

फोन बंद कर लिया
पैसे मिलने के बाद मानकर ने डॉक्टर से संपर्क तोड़ लिया। सोशल मीडिया एकाउंट-फोन बंद कर दिया। डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ। तब उन्होंने पुलिस संपर्क किया। पुलिस अब मानकर की कुंडली खंगाल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो