फडणवीस ने नहीं दिया था मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश, आरटीआई में हुआ खुलासा
मुंबईPublished: Nov 21, 2023 04:43:21 pm
Maratha Reservation Jalna Violence: आरटीआई कार्यकर्ता आसाराम डोंगरे के आरटीआई आवेदन पर यह खुलासा हुआ है।


मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?
Jalna Lathicharge: महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मराठा प्रदर्शनकारियों पर 1 सितंबर को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारियों घायल हुए थे। विपक्ष ने लाठीचार्ज के लिए शिंदे सरकार की आलोचना की थी और राज्य के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसका जिम्मेदार बताया था। हालांकि अब यह खुलासा हुआ है कि लाठीचार्ज का आदेश फडणवीस ने नहीं दिया था।