Mumbai: बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में चोरों की मौज, 35 से ज्यादा महिलाओं के गहने उड़ाए
मुंबईPublished: Mar 19, 2023 12:11:45 pm
Bageshwar Baba Dhirendra Shastri in Mumbai: बागेश्वर बाबा का दरबार शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। दरबार खत्म होने के बाद जब लोग घर जाने लगे तो दर्जनों महिलाओं को अपनी कीमती चीजें गायब मिली।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री
Bageshwar Baba Darbar in Mira Road: विवादों के बावजूद मुंबई में बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आपार समर्थन मिला है। शनिवार को मुंबई के करीब मीरा रोड में आयोजित उनके दिव्य दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मीरा रोड के सेंट्रल पार्क मैदान में बागेश्वर बाबा ने प्रवचन भी दिया। जहां उनके दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ जुटी। जिससे कहीं बैठने की जगह नहीं बची। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।