scriptपर्यावरण संरक्षण के लिए मुंब्रा में दिव्यांग बच्चों ने निकाली रैली | Divya children rally in Mumbra for environmental protection | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण के लिए मुंब्रा में दिव्यांग बच्चों ने निकाली रैली

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2019 06:24:10 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ

mumbai news

पर्यावरण संरक्षण के लिए मुंब्रा में दिव्यांग बच्चों ने निकाली रैली

मुंब्रा. वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस के अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने जमीन, पानी, मछली और जलवायु बनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, जागरूकता रैली निकाली गई। रैली किस्मत कॉलोनी से मुख्य मार्ग होते हुए शिमला पार्क पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ के नारे लगाकर लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास

दिलाया गया। उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज फरीद ने कहा कि आयोजन में मनपा सफाई विभाग के
अधिकारी सहित लायन नफीसा मलिक, रेश्मा मिस्त्री, दाऊद चौगले, इम्तियाज फरीद,
इमरान फरीद और अब्दुल कादिर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



हेमू कालानी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
उल्हासनगर. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत की हथियारों से भरी ट्रेन को गिराने के मामले में फांसी पर चढ़ाए गए अमर शहीद हेमू कालानी की जयंती के उपलक्ष में कैंप चार में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। इसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता नानिक आहूजा ने बताया कि हाल ही में सिंधी समाज के अग्रणी माधू चेटवाणी की मांग पर अमर शहीद हेमू कालानी चौक का नूतनीकरण कर स्मारक के पास फव्वारा लगाया गया है। एक छोटे बगीचे का निर्माण किया गया है। यहां थाहिरिया सिंह दरबार के संत भाई साहेब त्रिलोचन सिंह की उपस्थिति में लोगों ने शहीद हेमू कालानी की नई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवनी की चर्चा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो