scriptएक्टिंग की चलती-फिरती यूनिवर्सिटी थे विक्रम गोखले… महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने चहेते अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि | Eknath Shinde Devendra Fadnavis Sharad pawar Uddhav Thackeray reaction on vikram gokhale death | Patrika News

एक्टिंग की चलती-फिरती यूनिवर्सिटी थे विक्रम गोखले… महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने चहेते अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि

locationमुंबईPublished: Nov 26, 2022 05:31:21 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away in Pune: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने विक्रम गोखले के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। विक्रम गोखले थिएटर, फिल्म और टेलीविजन तीनों माध्यमों से प्रशंसको के दिलों में छाए रहे।”

Vikram Gokhale Passes Away

महाराष्ट्र के नेताओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता विक्रम गोखले को कुछ इस तरह याद किया

Vikram Gokhale Tribute: अपने दमदार अभिनय से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता-निर्देशक विक्रम चंद्रकांत गोखले का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शाम करीब छह बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने चहेते एक्टर के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सीएम शिंदे ने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड, मराठी फिल्मों, मंच और टेलीविजन अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर दुख जताया. विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने अपने अभिनय से मराठी और हिंदी थिएटर के साथ-साथ फिल्म उद्योग और दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनका जाना भारतीय रंगमंच और फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि!”
यह भी पढ़ें

Vikram Gokhale Passes Away: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन!

https://twitter.com/mieknathshinde/status/1596439783244697600?ref_src=twsrc%5Etfw
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अभिनय की चलती-फिरती यूनिवर्सिटी गुम हो गई है. उन्होंने ककह “मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों पर छाए दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन से सिनेमा और थिएटर उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। वह न केवल एक चतुर अभिनेता, निर्देशक, नाटककार थे, बल्कि बड़े दिल और व्यापक सामाजिक चेतना वाले व्यक्ति भी थे।
https://twitter.com/hashtag/VikramGokhale?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीँ, दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर को अविश्वसनीय बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा “विक्रम गोखले की मौत की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने एक दिग्गज अभिनेता के रूप में थिएटर की शोभा बढ़ाई। स्पष्ट संवाद उनकी विशेषता थी। कई विषयों पर उनकी राय दृढ़ है। उनका जाना चौंकाने वाला है। ऐसा लग रहा था कि वे मौत को जीतकर वापस आएंगे। लेकिन दुर्भाग्य से मैं महान अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं।”
https://twitter.com/hashtag/vikramgokhale?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने विक्रम गोखले के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। विक्रम गोखले थिएटर, फिल्म और टेलीविजन तीनों माध्यमों से प्रशंसको के दिलों में छाए रहे। उनके निधन से मराठी रंगमंच और फिल्म जगत ने एक संवेदनशील अभिनेता खो दिया। उन्होंने अपने अभिनय कौशल और अनूठी संवाद शैली से न केवल मराठी बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 50 साल से लगातार रंगमंच की सेवा करने वाले और सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखने वाले बहु प्रतिभावान कलाकार विक्रम गोखले को भावभीनी श्रद्धांजलि!”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो