scriptहार से हड़बड़ाई भाजपा, फडणवीस, दानवे और पुराणिक पहुंचे दिल्ली | Fadanvis, danve and puranik reach Delhi | Patrika News

हार से हड़बड़ाई भाजपा, फडणवीस, दानवे और पुराणिक पहुंचे दिल्ली

locationमुंबईPublished: Dec 14, 2018 11:48:37 pm

Submitted by:

arun Kumar

भाजपा की हार पर मंथन : 5 राज्यों के चुनावी नतीजे से बढ़ी चिंतामहाराष्ट्र में 19 तारीख को वर्षा पर सभी विधायकों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री

Fadanvis, danve and puranik reach Delhi

Fadanvis, danve and puranik reach Delhi

मुंबई. मध्यप्रदेश , राजस्थान , छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद सकते में आई भाजपा आलाकमान ने गुरुवार को सभी राज्यों के प्रमुखों,भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक दिल्ली में बुलाई। गत विधान सभा चुनाव में अधिक बलशाली होकर उभरी कांग्रेस को रोकने के लिए भाजपा नेताओं ने जहां अपनी हार पर समीक्षा की वही आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। इस बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे और संगठन मंत्री विजय पुराणिक भी दिल्ली पहुचे थे। गुरुवार दोपहर को शुरू हुई बैठक देर शाम समाप्त हो गई। इस बैठक में भाजपा को मौजूदा कठिन परिस्थिति से कैसे निपटाना है और कार्यकर्ताओं के हौसले कैसे कायम रखना है। उक्त सभी विषयों पर गहरी चर्चा हुई।
वर्षा निवास पर लेंगे बैठक

मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे बढ़ें राज्यों में भाजपा की भारी हार के बाद महाराष्ट्र में भाजपा सरकार भी टेंशन में आ गई है। अब तक पूरे आत्मविश्वास में बैठे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सचेत हो गए। मुख्यमंत्री ने आगामी 19 तारीख को प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और विधायकों की दो अलग-अलग बैठक बुलाई है। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सरकार के काम जमीन तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। जिसमे प्रदेश और प्रमुख शहरों के पदाधिकारी शामिल होंगे तो वही दूसरी बैठक राज्य के सभी भाजपा विधायकों की होगी। यह बैठक वर्षा निवास स्थान पर होने की संभावना है। इस बैठक में प्रत्येक विधायक के काम काज और उसके जन समर्थन को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा करेंगे। विधायकों के काम को लेकर रिपोर्ट बनायेंगे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस अब खुद मैदान पर उतर कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा शासित राज्यों में हुई हार से मुख्यमंत्री को अब राज्य की चिंता सताने लगी है। इससे पहले भी उन्होंने विधायकों के काम को लेकर बैठक ली थी। जिसमे 40 से 45 विधायकों को गलत परफोर्मेंस के चलते उन्होंने डांट लगाईं थी और उन्हें घर बैठने कि धमकी दी थी।
मोदी से मिले फडणवीस

गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से अलग से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बैठक हुई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां चर्चा हुई वही महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति को लेकर भी नरेन्द्र मोदी ने नब्ज टटोलने की पूरी कोशिश की। हालांकि इस मामले में फडणवीस ने बाहर मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। सूत्रों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के तमाम परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने और नई कुछ परियोजनाओं के प्रस्ताव पर मंजूरी को लेकर भी चर्चा हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो