scriptमहागठबंधन में सभी चोर : फडणवीस | Fadnavis and uddhav slams Congress led alliance | Patrika News

महागठबंधन में सभी चोर : फडणवीस

locationमुंबईPublished: Mar 25, 2019 05:49:37 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

राजग ने कोल्हापुर से किया चुनाव प्रचार का आगाज

राजग ने कोल्हापुर से किया चुनाव प्रचार का आगाज

राजग ने कोल्हापुर से किया चुनाव प्रचार का आगाज

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है तो विरोधी दल भ्रष्टाचार मैनेजमेंट कंपनी हैं। राजू शेट्टी पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि सभी चोर एक ही महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। वे रविवार को कोल्हापुर में शिवसेना के साथ गठबंधन की पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना के बीच हुआ गठबंधन विचारों का गठबंधन है। गठबंधन के बाद हिंदुत्ववादी दलों में खुशी की लहर है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम सत्ता लाभ के लिए नहीं, बल्कि विचारों और विकास योजनाओं के लिए फिर एक हुए हैं। गठबंधन होने से विरोधी पक्ष परेशान हो गया है।
‘एक ओर सारे रंग, एक तरफ हमारा भगवा ’

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि अब सियासी घमासान का आगाज हो चुका है। एक ओर सारे रंग हैं तो वहीं दूसरी तरफ भगवा रंग ही लोगों को दिख रहा है। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकर ने कहा कि ये हमारा जीत का इवेंट मैनेजमेंट कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने आम आदमी को असामान्यताएं देने के साथ ही मथाडी कार्यकर्ताओं को सांसद बनाकर दिल्ली भेजने तक का काम किया है। हमें गरीबों के लिए हक के लिए और मजबूत देश निर्माण के लिए सत्ता चाहिए। सत्ता में आने पर इस बार हमें पूरा विश्वास है कि राम मंदिर बनेगा। अगर आप राकांपा को वोट देने जा रहे हैं तो अजीत पवार के भ्रष्टाचारों को याद रखिए। वहीं सीएम फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा के अलावा विधानसभा में भी विरोधियों पर भारी पड़ेगी, ऐसा आशीर्वाद हमें जनता दे रही है, जो हमारी पूंजी है। उन्होंने सीएम फडणवीस से पवार को भाजपा में नहीं लेने का आग्रह भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो