script

तीसरी लहर का खौफ: सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक

locationमुंबईPublished: Sep 06, 2021 07:58:17 pm

भीड़भाड़ से फैलेगा कोरोना, जान बची तो आगे मना लेंगे जश्न: उद्धवनहीं संभले तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

मुंबई. महामारी से सबसे ज्यादा पीडि़त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सख्त लहजे में चेतानवी दी। भीड़भाड़ पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सहित पूरा देश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। अभी नहीं संभले तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हमारे लिए इंसानों की जिंदगी ज्यादा अहम है। जान बची रहेगी तो आगे जश्न मनाने के मौके मिलेंगे। गणेशोत्सव से शुरू हो रहे त्योहारी मौसम का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक समारोह रद करने के लिए है। उन्होंने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील भी की है। उद्धव ने कहा कि त्योहारी मौसम में पाबंदी किसी को भी पसंद नहीं होगी। लेकिन, हालात बिगड़े तो सरकार सख्ती बरतने से पीछे नहीं हटेगी। इसे लेकर मुंबई सहित राज्य भर में फिर से नाइट कफ्र्यू लागू होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिसे आपदा प्रबंधन व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने खारिज कर दिया।

कई देश परेशान
उद्धव ने कहा कि अमरीका में कोरोना की तीसरी लहर से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। चीन भी चपेट में है। देश में केरल ऐसा राज्य है जहां रोजाना 30 हजार के आसपास केस मिले रहे हैं। कुछ और राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। यह तीसरी लहर की आहट है। हमें सावधान-सजग रहने की जरूरत है। सरकारी स्तर पर जरूरी इंतजाम किए जा रहे। आम लोगों को भी महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।

शिवसैनिकों को रोकें
विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियम सबके लिए समान होने चाहिए। मुख्यमंत्री को पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करना चाहिए। मनसे मुखिया राज ठाकरे भी शिवसैैनिकों के हंगामे पर सवाल उठा चुके हैं। ठाकरे ने पूछा था कि गठबंधन सरकार में शामिल दलों के नेताओं के कार्यक्रमों पर रोक क्यों नहीं है।

7 जिलों ने बढ़ाई चिंता
बीते 10 दिन से महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले कम नहीं हुए हैं। मुंबई सहित कई जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इनमें पुणे, अहमदनगर, सतारा, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल है। पुणे व अहमदनगर में संक्रमण दर 6.58% और 5.08% है। मुंबई में भी संक्रमितों का दैनिक औसत बढ़ा है।

ट्रेंडिंग वीडियो