script

स्त्री रूप एक, हर रूप सर्वश्रेष्ठ

locationमुंबईPublished: Mar 03, 2019 06:06:26 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

सरोकार : दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादे… सफलता के कदम

feminine form

feminine form

मीरा भायंदर. आज की महिला और उसके विभिन्न स्वरूप के साथ उसकी जवाबदारी को लेकर जब पत्रिका ने जागृत महिला चैरिटेबल ट्रस्ट भायंदर की सदस्यों से सवाल जवाब किया तो संस्कार, शिष्टाचार परिवारों को संभालने से लेकर देश की राजनीति में सक्रीय भागीदारी और भारतीय सेना में अपना दमखम का लोहा मनवाती महिलाओं के बारे में खुलकर विचार व्यक्त किए गए।
बदलते दौर में समाज के अंदर महिलाओं की बढ़ी भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिलाओं ने परिवर्तन समाज में संभव है, इस पर भी राय व्यक्त की। घर गृहस्थी को बखूबी संभालने वाली महिलाओं ने समाज की कुरीतियों पर चर्चा की और कहा, अब समय आ गया है कि बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया जाए। बेटियां है तो भविष्य है। अपनी जन्मभूमि राजस्थान को छोड़ कर्मभूमि मुंबई में आने के बाद भी प्रवासी महिलाओं ने अपने संस्कारों से नई पीढ़ी को अवगत कराना नहीं भूली हैं। पाकिस्तान ने जब कायराना हरकत करते हुए हमारे फौजी भाइयों पर हमला किया तो एयरफोर्स ने पाकिस्तान से बदला लिया उस कार्रवाई में एक महिला पायलट थी, जिसपर देश को गर्व है।
महिलाएं शहर में नगरसेविका हैं। समाज सेवा करती आ रही हैं। महिलाओं को लेकर समाज में दोहरा मापदंड है, जिसे हम नकार नहीं सकते, इसके बावजूद महिलाएं देश विदेश में अपने काबिलियत से पहचान हासिल की है। सुनो सबकी पर करो अपने मन की अपने आप में निर्धारित करना होगा की हमें क्या करना है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।


आज महिलाएं गृहस्थी के साथ बाकि की जवाबदारियों को बखूबी निभा रही हैं, वे इस शहर से मीरा भायंदर महानगरपालिका का चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की और अपने प्रभाग को आदर्श प्रभाग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं को अब सभी जगह पुरुषों के साथ समान हक मिला हुआ है। इस सदी की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना हुनर दिखा सकती हैं।
सुमन कोठारी


महिलाएं शहर में नगरसेविका हैं। समाज सेवा करती आ रही हैं। महिलाओं को लेकर समाज में दोहरा मापदंड है, जिसे हम नकार नहीं सकते, इसके बावजूद महिलाएं देश विदेश में अपने काबिलियत से पहचान हासिल की है। सुनो सबकी पर करो अपने मन की अपने आप में निर्धारित करना होगा की हमें क्या करना है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।
नीला सोंस

 

ट्रेंडिंग वीडियो