scriptप्रेमिका के लिए हड़पे 17 करोड़ | Fraud of 17 Crore by Ex reliance group Director in Mumbai | Patrika News

प्रेमिका के लिए हड़पे 17 करोड़

locationमुंबईPublished: Mar 28, 2019 06:05:27 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

रिलायंस समूह का पूर्व डायरेक्टर है आरोपी, मुकेश अंबानी के घर की मरम्मत में की थी गड़बड़ी

प्रेमिका के लिए हड़पे 17 करोड़

प्रेमिका के लिए हड़पे 17 करोड़

मुंबई . प्रेमिका के लिए रिलायंस समूह में 17 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने वाले पूर्व डायरेक्टर मुकेश शाह (57 )और प्रेमिका महबूबा खान (56) को कफ परेड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने गुमशुदा होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि यह तो करोड़ोंं की हेराफेरी के बाद फरार हुआ है और मीरा रोड पर अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। आरोपी मुकेश शाह 1988 रिलायंस समूह के ईशा बिल्डटेक से रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वापस 2012 में ईशा इंफ्राटेक की जिम्मेदारी दी गई। इस बीच शाह को मुकेश अंबानी की बिल्डिंग की मरम्मत का काम दिया गया था। इस का काम करते समय शाह ने 17 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने के बाद अपने पद से 2018 में इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद सितंबर 2018 से गायब था। घाटकोपर में रहने वाली शाह की पत्नी ने 22 अक्टूबर 2018 को शाह के मिसिंग होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
अचानक गायब होने पर हुआ संदेह

मुकेश शाह के अचानक इस्तीफा देकर गायब होने की जानकारी रिलायंस समूह के अधिकारियो को हुई। शाह की जगह जिस अफसर को लगाया गया तो उसे शाह के अचानक गायब होने पर संदेह लगा। इस पर उसने मुकेश अंबानी के ‘सी विंड’ इमारत, जी कफ परेड इमारत का किए गए काम का ऑडिट कराया। ऑडिट में मुकेश अंबानी के घर की मरम्मत करते समय 17 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि आरोपी प्रेमिका के साथ मीरा रोड में रह रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी डायरेक्टर को प्रेमिका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में आरोपी शाह ने पुलिस को बताया है कि प्रेमिका के लिए उसने इस हेराफेरी को अंजाम दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो