scriptजबरन घर में प्रवेश कर महिला से गैंग रेप ,तीन गिरफ्तार | gaing rape navi mumbai uran | Patrika News

जबरन घर में प्रवेश कर महिला से गैंग रेप ,तीन गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Sep 16, 2019 01:25:23 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

नवी मुंबई के उरण स्थित करंजा की घटना
हवालात पहुंचे तीन आरोपी
 

जबरन घर में  प्रवेश कर महिला से गैंग रेप ,तीन गिरफ्तार

जबरन घर में प्रवेश कर महिला से गैंग रेप ,तीन गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. नवी मुंबई के उरण स्थित करंजा में घर में जबरन घुस कर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। उरण पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी करंजा के ही रहने वाले हैं।
उरण पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप में करंजा निवासी अजिंक्य हीरालाल दाभोलकर, वैभव पांडुरंग कोली व विश्वनाथ बलिराम गायकवाड को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार महिला घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी जजबरन उसके घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ तीनों ने बलात्कार किया। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया है।
जान से मारने की धमकी
आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि इसकी जानकारी किसी को भी हुई तो उसे जान से मार देंगे। बिना डरे महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उरण पुलिस थाने में उसने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।
18 सितंबर तक रिमांड
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश कुलकर्णी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 18 सितंबर तक तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में दिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो