scriptganpati bappa:अमित शाह ने सिद्धिविनायक और लालबाग में बाप्पा का दर्शनकर लिया आशीर्वाद | ganpati bappa: bjp president amit shah take darshan of bappa | Patrika News

ganpati bappa:अमित शाह ने सिद्धिविनायक और लालबाग में बाप्पा का दर्शनकर लिया आशीर्वाद

locationमुंबईPublished: Sep 02, 2019 10:21:20 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में सिद्धिविनायक और लालबाग जाकर गणपति बाप्पा का दर्शन किया ,
बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया।
कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पहली बार अमित शाह मुंबई पधारे थे ,
मुंबई भाजपा ने उनके जोरदार स्वागत के लिए इंतजाम किये थे। शाह दो दिन महाराष्ट्र दौरे पर हैं।
रविवार को सोलापुर में महाजनादेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन के बाद सोमवार को वे मुंबई में थे।

ganapati bappa:अमित शाह ने सिद्धिनविनायक और लालबाग में बाप्पा का दर्शनकर लिया आशीर्वाद

ganapati bappa:अमित शाह ने सिद्धिनविनायक और लालबाग में बाप्पा का दर्शनकर लिया आशीर्वाद

मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में सिद्धिविनायक और लालबाग जाकर गणपति बाप्पा का दर्शन किया ,और बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया।
कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पहली बार अमित शाह मुंबई पधारे थे , ऐसे में मुंबई भाजपा ने उनके जोरदार स्वागत के लिए इंतजाम किये गए थे। शाह दो दिन महाराष्ट्र दौरे पर हैं। रविवार को सोलापुर में महाजनादेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन के बाद सोमवार को वे मुंबई में थे।
एयरपोर्ट पर कई हजार कार्यकर्ता और नेता शाह के स्वागत में हाजिर थे। यहा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद शाह सीधे दादर स्थिति सिद्धिविनायक के दर्शन को पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े , आशीष शेलार सहित कई नेता उपस्थित थे। बाद में शाह ने सहयाद्रि गेस्ट हाउस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया। राज्य में राजनितिक हलचल की जानकारी ली। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कैसे जिताना है इस रणनीति पर चर्चा हुई। शाम ४ बजे पुनः शाह गणपति बाप्पा के दर्शन को निकले। शाह ने लालबाग के राजा का दर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो