scriptसालासर बालाजी के जयकारे से गूंजा भायंदर | Ganguja Bhayander with the shouts of Salasar Balaji | Patrika News

सालासर बालाजी के जयकारे से गूंजा भायंदर

locationमुंबईPublished: Nov 27, 2018 08:58:35 pm

Submitted by:

arun Kumar

भक्तों ने शिरकत की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया

ganguja-bhayander-with-the-shouts-of-salasar-balaji

ganguja-bhayander-with-the-shouts-of-salasar-balaji

मीरा भायंदर. अंजनी कुमार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रथम वार्षिक महोत्सव का आयोजन ओस्तवाल बगीचा आरएनपी पार्क भायंदर में किया गया। इसमें एक हजार से अधिक भक्तों ने शिरकत की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। रविवार को हुए इस महोत्सव की शुरुवात सुबह नौ बजे से श्री गणेश पूजा से हुई। इसके बाद अमृत वाणी और ग्यारह बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ। जसवंतगढ़ की नम्रता करवा, मुंबई की डिंपल अग्रवाल, मुंबई के जयकुमार दीवाना और कोलकाता के राम अवतार अग्रवाल की गायकी से हजारों भक्त भाविभोर हो गए। ओस्तवाल बगीचा हॉल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग पहुंचे थे। इस अवसर पर अखंड ज्योत, भव्य झांकियां, छप्पन भोग के साथ महाप्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट ने की थी। आयोजन में स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, पूर्व महापौर गीता जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विशाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मानव माहेश्वरी, अध्यक्ष किशन शर्मा, उपाध्यक्ष राजू दाधीच का खास योगदान रहा। सचिव राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज रिणवा, अभिषेक तिवाड़ी, मनीष चौमाल, विमल अग्रवाल, सुभाष आचार्य, संजय शर्मा, महिला अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कुसुम शर्मा, श्वेता जोशी सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।
राजस्थानी गीत-संगीत पर झूमे

मीरा भायंदर. अंजनी कुमार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रथम वार्षिक महोत्सव का आयोजन ओस्तवाल बगीचा आरएनपी पार्क भायंदर में किया गया। इसमें एक हजार से अधिक भक्तों ने शिरकत की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। रविवार को हुए इस महोत्सव की शुरुवात सुबह नौ बजे से श्री गणेश पूजा से हुई। इसके बाद अमृत वाणी और ग्यारह बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ। जसवंतगढ़ की नम्रता करवा, मुंबई की डिंपल अग्रवाल, मुंबई के जयकुमार दीवाना और कोलकाता के राम अवतार अग्रवाल की गायकी से हजारों भक्त भाविभोर हो गए। ओस्तवाल बगीचा हॉल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो