scriptइंतजार खत्म, आम चुनाव के परिणाम 23 को | General election 2019 result will declared today | Patrika News

इंतजार खत्म, आम चुनाव के परिणाम 23 को

locationमुंबईPublished: May 22, 2019 09:16:06 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

पालघर, ठाणे सीट के परिणाम में 4-5 घंटे का लगेगा अतिरिक्त समय
– 48 लोकसभा सीट- 38 जगहों पर मतगणना केंद्र- ०१ लाख कर्मचारी नियुक्त- 50 हजार पुलिसकर्मी तैनात

इंतजार खत्म, आम चुनाव के परिणाम 23 को

इंतजार खत्म, आम चुनाव के परिणाम 23 को

मुंबई

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आज जारी होगा। पिछले लगभग डेढ़ महीने से लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जनता का इंतजार ख़त्म हो रहा है। गुरुवार सुबह से ही देशभर की सभी सीटों के लिए नतीजे जारी होने शुरू हो जाएंगे। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की मतगणना के लिए राज्य में 38 जगहों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए तकरीबन एक लाख अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 50 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इस बार वोटो की गिनती में वीवीपैट भी शामिल होने की वजह से समय भी लगेगा। पहले इवीएम के वोटों की गिनती होगी, फिर वीवीपैट के पर्चे की भी गिनती की जाएगी। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के परिणाम फेरी पद्धति से घोषित होंगे। चुनाव निरीक्षक की देखरेख में मतगणना होगी। भारत चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य में मतगणना की संपूर्ण तैयारी पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने भी इस चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोपों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार मतगणना केंद्र पर अनुमति प्राप्त लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में आम जनता देश के इस आम चुनाव के परिणाम को घर बैठे सरकारी वेबसाइट और टीवी चैनलों पर देख सकती है। साथ ही हिदायत भी दी गई है की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोग घर से कम निकलें।
मुंबई में तीन केन्द्र

मुंबई के 6 सीटों के लिए तीन ठिकानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार मुंबई से सटे ठाणे, कल्याण, भिवंडी और पालघर सीट के लिए भी मतगणना केंद्र से नतीजे जाहिर होंगे। मुंबई शहर की दो सीटों के लिए शिवडी में सरकारी गोदाम में, उत्तर मध्य, उत्तर -पश्चिम , उत्तर मुंबई लोकसभा सीट के लिए गोरेगांव के नेस्को काम्प्लेक्स में, उत्तर पूर्व मुंबई के लिए विक्रोली के उदयान्चल विद्यालय में वोटों की गिनती की जाएगी। उत्तर मुंबई सीट के लिए कुल अधिकतम 23 फेरी में मतगणना होगी तो उत्तर पश्चिम सीट और उत्तर मध्य सीट पर कुल 25 फेरी में मतगणना होगी तो वही उत्तर पूर्व सीट पर कुल 24 फेरी में मतगणना होगी। दक्षिण मुंबई में कुल 23 फेरी तो दक्षिण मध्य सीट पर अधिकतम कुल 21 फेरी में मतगणना होगी। शाम 5 बजे तक वोटो की गिनती का काम पूरा होने की संभावना है।
राज्य में हुए थे चार चरण

राज्य में चार चरण में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई थी। 11 अप्रेल से शुरू चुनाव की प्रक्रिया 29 को पूरी कर ली गई थी। राज्य भर से अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने बताया कि आम जनता को चुनाव परिणाम की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट, मोबाइल ऐप, मतदाता मदद क्रमांक, टोल फ्री नंबर आदि की विभिन्न पर्याय उपलब्ध कराए गए हैं।
ठाणे और पालघर में इंतजार लंबा

पालघर और ठाणे में सबसे अधिक में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या के अनुसार वोटो की गिनती का दौर भी लम्बा चलेगा। पालघर में 35 फेरी में वोटों की गिनती होगी तो ठाणे में 33 फेरी में मतगणना होगी। ऐसे में ठाणे और पालघर में चुनाव परिणाम आने में अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में 4 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। पालघर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के वोटों की गिनती सूर्या कॉलोनी, सरकारी गोदाम पर की जाएगी। पालघर लोकसभा 2019 में मतगणना कराने के लिए लगभग 1600 अधिकारी और पुलिस और अन्य सुरक्षा बल के कर्मचारी को तैनात किया गया है। मतगणना के लिए 14 टेबल हैं। सबसे अधिक नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र 35 और पालघर में सबसे कम 23 दौर होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो