scriptप्रेमिका ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, फिर प्रेमी ने उठाया कैसा खौफनाक कदम | Girlfriend refused to make physical relation, then how creepy step was | Patrika News

प्रेमिका ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, फिर प्रेमी ने उठाया कैसा खौफनाक कदम

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2019 05:48:29 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मर्डर मिस्ट्री : कंलबोली के तालाब में मिली थी महिला की लाश, पांच दिन में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
घटना के बाद 24 मई से ही गायब था आरोपी

mmbai

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. कलंबोली के पास तालाब में 24 मई को मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाने का दावा नवी मुंबई पुलिस ने किया है। कलंबोली पुलिस ने बताया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। उस दिन दोनों ने साथ शराब पी थी। आरोपी शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन प्रेमिका ने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
कलंबोली के सहायक पुलिस आयुक्त रवींद्र गिड़ड़़े के अनुसार 35 वर्षीय सुवर्णा नामदेव कदम की हत्या के आरोप में राम भोईर (38) को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड ने बताया कि 24 मई को दिवा पनवेल रेलवे ट्रैक किनारे बालकेश्वर मंदिर के पास एक महिला का शव तालाब में तैरता हुआ मिला था। एडीआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
पुलिस को पता चला कि मृतका के परिजन पनवेल, पार्लेखुर्द के देवीचा पाड़ा में रहते हैं। पुलिस ने परिजनों को तस्वीर दिखाई, जिसके बाद महिला की पहचान सुवर्णा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह तलोजा के खिड़कपाड़ा में अकेले रहती थी। वह घरों में काम करती थी। परिजनों ने यह भी बताया कि सुवर्णा तैरना जानती थी। इसके बाद तय हो गया कि डूबने से सुवर्णा की मौत नहीं हुई होगी।
आरोपी ने बुलाया था बाहर
मामले की जांच से जुड़ी पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सुवर्णा का वहीं रहने वाले राम गणपत भोईर के साथ अवैध संबंध था। पुलिस का शक तब और गहरा गया, जब पता चला कि 24 मई से भोईर गायब है। पुलिस ने जाल बिछा कर 31 मई को आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 मई रात 11 बजे उसने फोन कर सुवर्णा को खिडुकपाडा टेंपो नाका पर बुलाया। यहां से शराब खरीद कर दोनों दिवा-पनवेल रेलवे ट्रैक पर बालकेश्वर मंदिर के पास स्थित तालाब पर गए।
पुलिस रिमांड में आरोपी
तालाब पर भोईर और सुवर्णा ने शराब पी। इसके बाद आरोपी ने सुवर्णा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, जिसे सुवर्णा ने ठुकरा दिया। दोनों के बीच कहा-सुनी भी हुई थी। गुस्से में भोईर ने सुवर्णा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को तालाब में धकेल दिया। पुलिस ने भोईर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड में दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो