scriptMumbai Monsoon: मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर, 10 फीसदी से भी अधिक बढ़ा वाटर स्टॉक | Good news for Mumbaikars, water stock increased by more than 10% | Patrika News

Mumbai Monsoon: मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर, 10 फीसदी से भी अधिक बढ़ा वाटर स्टॉक

locationमुंबईPublished: Jul 01, 2022 04:35:41 pm

Submitted by:

Siddharth

मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। अच्‍छी बारिश से सात झीलों के जलभंडार में 21,281 मिलियन लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। अब इन झीलों में 14,47,363 मिलियन लीटर पानी मौजूद है।

mumbai lake.jpg

झील

मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई की सात झीलों के जलभंडार में 21,281 मिलियन लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे, पानी की आपूर्ति करने वाली सभी झीलों में अब पानी की कुल कैपेसिटी 14,47,363 मिलियन लीटर पहुंच गई है, जो पहले की तुलना में 10.51 फीसदी ज्यादा है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, यह स्टॉक अगले 40 दिनों तक चलेगा।
बता दें कि बीएमसी ने इन झीलों में जल स्‍तर कम होने के कारण मुंबई व आसपास के इलाको में 27 जून से 10 फीसदी पानी की कटौती शुरू कर दी थी। अब इस पानी की किल्लत से अच्‍छी बारिश ने बाहर निकाल दिया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद राज ठाकरे ने दिए ये सुझाव, कही यह बात

मुंबई में मानसून ने 10 जून के पहले दस्तक दे दी थी। इस सप्‍ताह मुंबई में अच्छी बारिश हुई, खासकर पिछले दो दिनों में और अच्छी बारिश देखने को मिली। बुधवार को सभी झीलों में पानी के भंडार में 16,000 मिलियन लीटर और गुरुवार की सुबह 5000 मिलियन लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मुंबई में स्थित तुलसी झील के पास 120 मिमी और विहार झीलों में 112 मिमी दर्ज की गई है।
इससे पहले मुंबईवासियों को अगस्त 2020 में पानी की कटौती का सामना करना पड़ा था। बारिश कम होने की वजह से पानी का स्टॉक कम हो गया था। लेकिन इस बार अच्छी बारिश ने लोगों को राहत दी है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक मोदक सागर, विहार, तुलसी, तानसा, अपर वैतरणा और भाटसा झीलों से रोजाना शहर को 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।
पिछले कुछ सालों में नगर निकाय ने वर्षा जल संचयन, नए बोरवेल लगाने, नवीनीकरण आदि जैसे प्रयोगों के साथ पानी के अतिरिक्त स्रोतों की तलाश जारी है। मुंबई में मानसून हमेशा से पानी का मुख्य स्रोत रहा है। बीएमसी को उम्‍मीद है कि मुंबई के लोगों को अब पानी की किल्‍लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। वाले समय में भी मौसम विभाग ने और अच्‍छी बारिश की भविष्यवाणी की है। अब बीएमसी 1 अक्‍टूबर को झीलों के जल स्तर का वार्षिक जायजा लेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो