scriptखुशखबरी: नाव्हाशेवा पुल 2022 तक होगा पूरा, लोगों को इसलिए मिलेगी बड़ी राहत ? | Good news: Nawasheva bridge will be completed by 2022 ? | Patrika News

खुशखबरी: नाव्हाशेवा पुल 2022 तक होगा पूरा, लोगों को इसलिए मिलेगी बड़ी राहत ?

locationमुंबईPublished: Nov 08, 2019 11:17:27 am

Submitted by:

Rohit Tiwari

नाव्हाशेवा परियोजना ( Navyasheva Project ) का 15 प्रतिशत काम पूरा ( Work done ), 2022 तक पूरा हो जाएगा पुल ( Bridge ), काम में जुटे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी ( 5000 Workers ), 22 किमी के पुल से यातायात ( transportation ) को मिलेगी बड़ी राहत ( Big Relief )

खुशखबरी: नाव्हाशेवा पुल 2022 तक होगा पूरा, लोगों को इसलिए मिलेगी बड़ी राहत ?

खुशखबरी: नाव्हाशेवा पुल 2022 तक होगा पूरा, लोगों को इसलिए मिलेगी बड़ी राहत ?

– रोहित के. तिवारी
मुंबई. मुंबई के शिवड़ी और नवी मुंबई में न्हावा दो प्लॉटों को जोड़ने वाले सागर पल (शिवड़ी नाव्हाशेवा पारबंदर) परियोजना का लगभग 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की ओर से 2022 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा और इस परियोजना को लागू करने के लिए करीब 5 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। 22 किमी शिवड़ी से नाव्हा शेवा तक मुंबई, नवी मुंबई के साथ रायगढ़ में यातायात को राहत मिलेगी। बड़े पैमाने पर इन डिवीजनों का विकास होने जा रहा है।
शिवाजी स्मारक 2018 तक बनेगी, 10 मई तक हो जाएगा भूमिपूजन

महाराष्ट्र सरकार की इस विशेष परियोजना से 2022 तक मुंबई को मिलेगी जाम से मुक्ति

बढ़ाई गई श्रमिकों की संख्या…
विदित हो कि अभी नवी मुंबई से मुंबई पहुंचने में लगभग ढाई घंटे का लंबा समय लगता है। समय बचाने के उद्देश्य से यह तीनों जिलों के लिए यह समुद्री पुल काफी महत्वपूर्ण है। यह पुल चालू होते ही समय का लंबा अंतराल करीब एक से डेढ़ घंटे तक आ जाएगा। मौजूदा समय में पुल के निर्माण काम ने गति पकड़ी है और इसके लिए लगभग 5 हजार श्रमिकों को काम का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें 4300 कुशल और अकुशल श्रमिक और 700 तकनीकी इंजीनियर शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर एमएमआरडीए ने समय पर काम पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि की है।
Metro Mumbai: ठाणे भिवंडी कल्याण मेट्रो का उल्हासनगर तक विस्तार

Metro Mumbai: 11 मेट्रो से एमएमआरडीए बनाएगा 197 किलोमीटर का नेटवर्क

https://twitter.com/RohitKumarTiwa8?ref_src=twsrc%5Etfw
तकनीकी सर्वेक्षण और निरीक्षण कार्य पूरा…
उल्लेखनीय है कि अब तक 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और यह काम तीन पैकेजों में किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक 15 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यह पहले पैकेज में 10.4 किमी का पुल पूरा हो गया है। जबकि 7.8 किमी पुल का 12 प्रतिशत दूसरे पैकेज के माध्यम से प्रगति पर है और तीसरे पैकेज में 3.8 किमी का वायाडक्ट काम किया जाएगा, जिसमें 11 प्रतिशत काम हो गया है, यह जानकारी एमएमआरडीए के अधिकारियों ने दी है। इस परियोजना की लागत लगभग 17 हजार 843 करोड़ रुपये है, जबकि कास्टिंग यार्ड और भू-तकनीकी सर्वेक्षण और निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो