scriptमुंबई: गोरेगांव की आरे कॉलोनी में लगी आग बुझी, सैकड़ों पेड़ जलकर खाक, कोई हताहत नहीं | Goregaon Aarey Colony Fire extinguished Hundreds of trees burnt no casualties | Patrika News

मुंबई: गोरेगांव की आरे कॉलोनी में लगी आग बुझी, सैकड़ों पेड़ जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

locationमुंबईPublished: Nov 30, 2022 10:29:44 am

Submitted by:

Dinesh Dubey

Goregaon Aarey Colony Fire: नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि दमकल की दर्जनभर गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय वार्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ वन कर्मी, पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।

Goregaon Aarey Colony Fire Video

आरे कॉलोनी में सैकड़ों पेड़ जलकर खाक

Mumbai Aarey Colony Fire: मुंबई के गोरेगांव (Goregaon) की आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गोरेगांव के दिंडोशी में आईटी पार्क के पीछे के जंगल में लगी थी। देखते ही देखते आग ने सैकड़ों पेड़ों को अपनी जद में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गईं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
नागरिक आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग की घटना रात करीब 10.02 बजे की बताई गई। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आग आरे कॉलोनी के जंगल सुखी घास से फैली थी। हालांकि, यह आग वास्तव में कैसे लगी? दिंडोशी पुलिस इसकी जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! 3 ट्रकों में टक्कर, कंटेनर 100 फीट गहरी खाई में गिरा

नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि दमकल की दर्जनभर गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय वार्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ वन कर्मी, पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।
जंगल में लगी भीषण आग में सैकड़ों पेड़ जलकर खाक होने की आशंका है। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से भी साफ दिखाई दे रही थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। आखिरकार दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
https://twitter.com/hashtag/Goregaon?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई उपनगर के जिस वन क्षेत्र में आग लगी है वह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में कई अलग-अलग प्रकार के वन्यजीव हैं, जिनमे तेंदुए, मोर, बंदर, हिरण आदि शामिल है। इस वजह से यह आग वन्य जीव के लिए खतरा बन गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो