script

भागवत चाहें तो खत्म हो सकता है ज्ञानवापी विवाद: आजमी

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2022 12:51:17 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने दिया बयान
कहा, सभी को है कोर्ट के फैसले का इंतजार

भागवत चाहें तो खत्म हो सकता है ज्ञानवापी विवाद: आजमी

भागवत चाहें तो खत्म हो सकता है ज्ञानवापी विवाद: आजमी

मुंबई. समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत चाहें तो वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शुरू विवाद खत्म हो सकता है। आजमी ने कहा कि सभी हिंदू और प्रधानमंत्री सहित तमाम सियासी नेता उनका सम्मान करते हैं। ज्ञानवापी को लेकर संघ प्रमुख ने अहम बात कही है। लेकिन, सिर्फ कहने से काम नहीं चलेगा। उन्हें लोगों के साथ बैठ कर बात करनी होगी। भागवत ने जो कहा कि हर मस्जिद में मंदिर या शिवलिंग नहीं ढूंढना चाहिए, उनकी बात का मैं स्वागत करता हूं। नागपुर में संघ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को भागवत ने यह बात कही थी।

आजमी ने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर विवाद होना ही नहीं चाहिए था। मामला अदालत में है। सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार है। सपा नेता ने कहा कि बाबरी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया, उसे हम सब ने माना। भागवत चाहें तो मथुरा की शाही मस्जिद, भोजशाला विवाद या कोई और मस्जिद…यह सब विवाद खत्म हो सकते हैं।

यह बोले भागवत
मोहन भागवत ने कहा कि ज्ञानवापी विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। हर बार विवाद पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए हिंदू-मुसलमानों को सभी विवाद सुलझाने चाहिए। किसी भी समुदाय को अतिवाद का सहारा नहीं लेना चाहिए और सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भागवत ने यह भी कहा कि मंदिर के लिए संघ कोई आंदोलन नहीं शुरू करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो