scriptOMG : ऐसा क्या हो गया कि चलती लोकल ट्रेन से यात्री को फेंका | harbar railway near kurla thrown out local train passenger | Patrika News

OMG : ऐसा क्या हो गया कि चलती लोकल ट्रेन से यात्री को फेंका

locationमुंबईPublished: Dec 05, 2019 04:44:51 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

हार्बर रेलवे मार्ग पर जगह के विवाद में यात्री को फेंका
यात्री का हाथ कटा , सायन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

OMG :  ऐसा क्या हो गया कि चलती लोकल ट्रेन से यात्री को फेंका

OMG : ऐसा क्या हो गया कि चलती लोकल ट्रेन से यात्री को फेंका

मुंबई . हार्बर रेलवे मार्ग पर वाशी से सुबह 8.52 पर सीएसटी के तरफ जाने वाली लोकल ट्रेन में जगह के विवाद में एक यात्री को चलती लोकल से फेंके जाने का मामला सामने आया है | तिलक नगर और कुर्ला रेलवे स्टेशन के बिच गुरुवार सुबह हुए इस घटना में घायल यात्री को सायन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है |
जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल यात्री का नाम विजय गुप्ता(35 ) है | मानखुर्द के रहने वाले विजय रे रोड जाने के वाशी से छूटने वाली 8.52 की ट्रेन 9 बजे मानखुर्द स्टेशन से पकड़ा था | बताया जा रहा है की तिलक नगर स्टेशन के पास ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ | यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा | जिसके बाद तिलक नगर स्टेशन से कुर्ला के तरफ ट्रेन जाते ही विजय को ट्रेन से फेंके जाने की जानकारी विजय के रिश्तेदार रवि गुप्ता ने पत्रिका को दिया | इस घटना के बाद कुर्ला जीआरपी के कर्मचारियों ने उसे गंभीर हालात में सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | रवि ने बताया की घायल विजय का दांया हाथ काट दिया गया है | अभी आईसीयू में रखा गया है | वडाला जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पाल ने बताया की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है | लेकिन सही कारणों का अभी तक पत्ता नहीं चल सका है | घायल विजय गुप्ता होश में आते ही डॉक्टरों से अनुमति लेकर जानकारी लिया जाएगा |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो