scriptMumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया येलो अलर्ट | Heavy rain lashes Mumbai IMD issues alert for 48 hours | Patrika News

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

locationमुंबईPublished: Jun 30, 2022 10:38:23 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

मुंबई में तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने से यातायात बाधित हो गया। दादर, बांद्रा, अंधेरी सबवे, जेजे फ्लाईओवर, सायन के कुछ हिस्सों के पास जलभराव की सूचना मिली है। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़के डूब गई, जिससे बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट करने पड़े, वहीँ पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनों के भी लेट होने की भी खबर है।

Mumbai Rains

Mumbai Rains

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जून महीने के आखिरी दिन यानी गुरुवार को भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े 8 से रात साढ़े 8 बजे के बीच कोलाबा में 163.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 105 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है.
तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने से यातायात बाधित हो गया। दादर, बांद्रा, अंधेरी सबवे, जेजे फ्लाईओवर, सायन के कुछ हिस्सों के पास जलभराव की सूचना मिली है। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़के डूब गई, जिससे बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट करने पड़े, वहीँ पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनों के भी लेट होने की भी खबर है।
सेंट्रल रेलवे (Central Railway) के पीआरओ शिवाजी एम सुतार (Shivaji M Sutar) ने ट्वीट कर बताया कि दादर में ट्रैक प्वाइंट में तकनीकी समस्या के कारण मेन लाइन सीएसएमटी-ठाणे सेक्शन पर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि दादर और परेल स्टेशनों पर ट्रैक पॉइंट में कुछ तकनीकी खराबी के कारण, धीमी लाइन की ट्रेनें सीएसएमटी-कुर्ला सेक्शन में देरी से चल रही हैं। अगले 15-20 मिनट में मसला सुलझने की उम्मीद है।
बीएमसी (BMC) अधिकारियों के अनुसार, मुंबई ने सायन और कालबादेवी इलाके में भारी बारिश के बीच घरों के हिस्से गिरने की दो सूचनाएं मिली। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निकाय ने भी 10 स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाओं की सूचना दी।
https://twitter.com/hashtag/mumbairains?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ShivajiIRTS/status/1542538792950566913?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश ओने की भविष्यवाणी आईएमडी ने की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो