scriptसमुद्री किनारों पर बढ़ाई सुरक्षा | high security at coastal areas in maharashtra including mumbai | Patrika News

समुद्री किनारों पर बढ़ाई सुरक्षा

locationमुंबईPublished: Mar 01, 2019 05:53:21 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

मछुआरों के समुद्र में जाने पर लगी रोक, सभी आने-जाने वाली बोट की हो रही है जांच

समुद्री किनारों पर बढ़ाई सुरक्षा

समुद्री किनारों पर बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई। पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में मुंबई सहित महाराष्ट्र की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने का निर्देश राज्य के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने पुलिस विभाग को दिया है। साथ ही समुद्र में मछुआरों को नहीं जाने का आदेश भी दिया गया है। केसरकर ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि मुंबई में हाइ अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के 730 किमी लम्बे समुद्री तट पर भी सुरक्षा कड़ी की गई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। एक सीमित सीमा के बाहर कोई भी मछुआरा नहीं जा सकता है। केसरकर ने बताया कि समुद्र के माध्यम से पहले भी आतंकी मुंबई में प्रवेश कर आतंक फैला चुके हैं। ऐसे में इस बार ख़ास सावधानी बरती गई है। पोरबंदर कोस्टगार्ड को रक्षा मंत्रालय की ओर से आदेश है कि मछुआरों को समुद्र में न जाने दिया जाए। उनके आदेश के बाद राज्य पुलिस विभाग ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए मछुआरों के समुद्र में जाने पर पाबंदी लगा दी है। समुद्र में
पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रत्येक नाव की जांच की जा रही है।
पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हंै। इतना ही नहीं संवेदनशील ठिकानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, ऐसे में यहां अधिक खतरा रहता है। जिसे गंभीरतापूर्वक देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त टुकडियां तैनात की गई हैं। बता दें कि मुंबई तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो