scriptएचआईवी पीडि़त लड़की से मुंबई में गैंग रेप | HIV patinets gangrape mumbai | Patrika News

एचआईवी पीडि़त लड़की से मुंबई में गैंग रेप

locationमुंबईPublished: Aug 02, 2019 02:39:42 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

एचआईवी पीडि़त लड़की से गैंग रेप सहेली की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी घर औरंगाबाद के जालना स्थित हॉस्पिटल में चल रहा उपचार
 

mumbai

एचआईवी पीडि़त लड़की से मुंबई में गैंग रेप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. कुर्ला के चूनाभट्टी इलाके में एक एचआईवी पीडि़त लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता मूलत: जालना की रहने वाली है। गंभीर हालत में पीडि़ता को औरंगाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय जांच के दौरान पीडि़ता के साथ गैंग रेप का खुलासा हुआ। औरंगाबाद के बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की आगे की जांच चूनाभट्टी पुलिस को सौंप दी है।
पीडि़ता चूनाभट्टी में अपने दो भाइयों के साथ रहती थी। पीडि़ता के मुताबिक सात जुलाई को वह अपनी एक सहेली की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात के समय अकेले घर लौट रही थी, उसी दौरान चार लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया। घर आने के बाद पीडि़ता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। 14 जुलाई को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। उसके भाई ने यह जानकारी अपने पिता को दी।
इसके बाद पीडि़ता को जालना स्थित पैतृत गांव पहुंचाया गया। पहले स्थानीय डॉक्टरों से उसका इलाज कराया गया। जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, तब पीडि़ता को औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बातचीत में पीडि़ता ने गैंग रेप का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज
भिवंडी . पटेल कंपाउंड के न्यू प्रकाश नगर स्थिति एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ नारपोली पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 22 साल के इरशाद अब्दुल हुसैन के रूप में हुई है। पीडि़ता के साथ एक दिन पहले भी हुसैन ने गलत हरकत की थी। दूसरे दिन भी मौका देख कर उसने वही हरकत दोहराई। परेशान होकर युवती ने आरोपी इरशाद के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो