scriptबच्चों के साथ ही बहू-बेटियों ने होलिकोत्सव मनाया | Holi festival celebrated with children and daughter-in-law | Patrika News

बच्चों के साथ ही बहू-बेटियों ने होलिकोत्सव मनाया

locationमुंबईPublished: Mar 23, 2019 05:59:32 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

त्योहार: माहेश्वरी समाज के प्रस्तावित भवन परिसर में माहेश्वरी मंडल का भव्य होलिकोत्सव

 होलिकोत्सव का आयोजन

बच्चों के साथ ही बहू-बेटियों ने होलिकोत्सव मनाया

भिवंडी. श्री माहेश्वरी मंडल की ओर से होली के उपलक्ष्य में मानसरोवर स्थित माहेश्वरी समाज के प्रस्तावित भवन परिसर में होलिकोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें कलाकारों ने राजस्थानी गीत, नृत्य, मिमिक्री और फैशन शो से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार और प्रतिभाशाली बच्चों का सत्कार करने के साथ-साथ 2019 से 2022 तक के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय भी कराया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष द्वारका प्रसाद असावा, महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा डागा और राजू बजाज की ओर से तैयार रूपरेखा पर हुए कार्यक्रम में बाल विकास मंच के नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रस्तुति, देश प्रेम से ओत प्रोत गीत और समाज की बहू-बेटियों के आकर्षक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। मंडल के अशोक कुमार राठी, मधुसूदन काकडिय़ा, युवा मंच के अविनाश बाहेती, कमल राठी, दुर्गा प्रसाद राठी, महिला समिति की रेणु बिड़ला, सरिता बांगड़ी, अध्यक्ष अविनाश सिकची और रमेश मालानी का विशेष सहयोग रहा।

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…पर थिरके लोग
माहेश्वरी प्रगति मंडल मुंबई की मुलुंड-भांडुप क्षेत्रीय समिति की ओर से भांडुप पश्चिम के विलेज रोड स्थित एक स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली व प्रसिद्ध राजस्थान की माटी से जुड़े होली के गीत-संगीत की धुन पर लोग खूब झूमे। बॉलीवुड थीम पर आधारित रेन डांस स्पर्धा भी आयोजित की गई, जिसमें अच्छी प्रस्तुति देने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।

ठाणे में जुटे 800 लोग
ठाणे माहेश्वरी मंडल ने गुरुवार को सामूहिक होली रंगोत्सव मनाया। इसमें समाज के लगभग 800 सदस्यों भाग लिया। कार्यक्रम स्थल के द्वार पर मंडल के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण बजाज, ओमप्रकाश सोमाणी, मुकेश करवा, मनोज राठी आदि समाजबंधु सुगंधित रंग-बिरंगे गुलाल से आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे। प्रकाश चौहान और अनु जैन ने गाना गाकर कार्यक्रम में शामिल लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनोज छापरवाल की विशेष उपस्थिति ने मारवाड़ी लोक गीतों से लोगों को विभोर कर दिया। समाज के लक्ष्मीकांत राठी और संदीप मूंधड़ा ने भी अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडल अध्यक्ष राजू तापडिय़ा के निर्देश पर संयोजक लक्ष्मीकांत राठी एवं सुनील जाजू ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो