script

चरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी पत्नी की खुरपी से हत्या

locationमुंबईPublished: Dec 02, 2019 11:22:37 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

आरोपी सहित सास-ससुर पर मामला दर्जचरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी पत्नी हत्यापत्रिका न्यूज नेटवर्क

चरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी पत्नी  की खुरपी से  हत्या

चरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी पत्नी की खुरपी से हत्या

आरोपी सहित सास-ससुर पर मामला दर्ज
चरित्र पर था संदेह, पति ने कर दी पत्नी हत्या
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. औरंगाबाद के शिउर में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने खुरपे से मार कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में शिउर पुलिस ने आरोपी पति सहित सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार औरंगाबाद के शिउर स्थित पोखरी गांव निवासी संतोषी उर्फ मंगला ठुबे की उसके पति अशोक ठुबे ने शनिवार को घर में ही हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 2011 में दोनों का विवाह हुआ था। पति-पत्नी दोनों परिवार के साथ रहते थे। विगत कई दिनों से अशोक संतोषी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 30 नवंबर को अशोक के माता-पिता खेत में कृषि कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। अशोक ने गुस्से में आकर शनिवार को अपनी पत्नी पर खुरपे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अशोक घर के बाहर ही बैठा रहा। संतोषी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अशोक, ससुर मनसुख ठुबे और सास मीनाबाई ठुबे के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
छात्रा की शिकायर पर कोचिंग टीचर गिरफ्तार
मुंबई. एक कोचिंग क्लास के शिक्षक को एक छात्रा को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाने और मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चारकोप पुलिस ने निखिल दवे (37) को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। पीडि़ता ने अपने पिता को इस बारे में बताया था और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने यौन उत्पीडऩ की शिकायत की है। आरोपी ने हाल में पीडि़ता की किताब में दो गानों के नाम लिखे थे और उससे वीडियो देखने को कहा था। उसने इन वीडियो की सामग्री को अशोभनीय पाया। चारकोप में गुरुकुल कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो