scriptदक्षिण मध्य मुंबई को स्मार्ट बनाऊंगा | I will make South Central Mumbai smart | Patrika News

दक्षिण मध्य मुंबई को स्मार्ट बनाऊंगा

locationमुंबईPublished: May 25, 2019 06:37:55 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

बालासाहेब ठाकरे की पसंदीदा सीट से जीते राहुल शेवाले ने कहा

बालासाहेब ठाकरे की पसंदीदा सीट से जीते राहुल शेवाले ने कहा

बालासाहेब ठाकरे की पसंदीदा सीट से जीते राहुल शेवाले ने कहा

मुंबई. बालासाहेब ठाकरे के पसंदीदा दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र को स्मार्ट लोकसभा क्षेत्र बनाने का सपना पूरा करने पर प्राथमिक देने की प्रतिक्रिया शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद राहुल शेवाले ने व्यक्त किया।

आप अपनी जीत का आधार किसे मानते हैं। किसे श्रेय देना चाहेंगे?
मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता का प्यार और पिछले 5 वर्षों में किये गए विकास कार्य हैं। मैं जनता का आभार मानते हुए शिवसेना, भाजपा, आरपीआई के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार मानता हूं जिन्होंने खूब मेहनत की।
आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
धारावी और बीडीडी चाल का रिडेवलपमेंट फास्ट ट्रेक पर करने पर प्राथमिकता, दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुंबई में बसी झोपड़पट्टी धारावी का रिडेवलपमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे अब जल्द से जल्द तेज गति में पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही बीडीडी चाल के रिडेवलपमेंट पर भी जोर दिया जायेगा। इन दोनों रिडेवलपमेंट के कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस लोकसभा क्षेत्र को स्मार्ट शहर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
आपके क्षेत्र में तीन बड़े काम कौन से हैं?
दादर स्टेशन का पुनर्निर्माण करने के प्रस्ताव को लोकसभा में मंजूर किया गया है, लेकिन इसे अभी अमल करना बाकी है। दादर स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन है। महापरिनिर्वाण दिवस पर लाखों की संख्या में अनुयायी देश भर से आते हैं। ऐसे में इस स्टेशन का पुनर्निमाण का कार्य काफी दिनों से बाकी है। मेरे कार्यकाल में इस प्रस्ताव को मंजूर कराया गया है। अब इसे अमल करने पर जोर दिया जाएगा। साथ एसआरए के कामों में तेजी लाने का प्रयास होगा।
राजनीति में सुधार के लिए क्या प्रयास करेंगे ?
मैं जनता के बीच हमेशा बना रहूंगा। जनता की राय को लेकर आगे बढूंगा। अपनी कार्यशैली को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने का प्रयास करूंगा। जातिगत और धार्मिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। सबकों मिलकर तरक्की के लिए काम करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो