scriptमहिला दिवस पर तेजस्वनी का उद्घाटन | Inauguration of Tejaswani on Women's Day | Patrika News

महिला दिवस पर तेजस्वनी का उद्घाटन

locationमुंबईPublished: Mar 08, 2019 09:46:37 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

महिलाओं को मनपा की तरफ से सौगात

महिला दिवस पर तेजस्वनी का उद्घाटन

महिलाओं को मनपा की तरफ से सौगात

नवी मुंबई. महिलाओं के लिए विशेष तेजस्विनी बस नवी मुंबई परिवहन विभाग के एनएमएमटी में शामिल हो चुकी हैं, मनपा प्रशासन ने महिला दिवस पर महिलाओं को सौगात देने के रूप में शुक्रवार से महिलाओं के लिए 10 तेजस्वनी बसें सड़कों पर दौडऩा शुरू कर देगी। पिछले एक माह से तेजस्वनी बस तुर्भे डिपो में उद्घाटन की प्रतीक्षा में धूल खा रही थी। शुभ मुहूर्त का इंतजार था और वह शुभ मुहूर्त महिला दिवस के दिन तय किया गया। महिलाओं के लिए 10 तेजस्विनी बसें एक महीने पहले ही परिवहन उपक्रम एनएमएमटी के बेड़े में शामिल हो गई थी, उस समय 15 फरवरी को उद्घाटन का मुहूर्त तय किया गया था। जिसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन बजट की घोषणा के कारण उद्घाटन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने की वजह से एक महीने तक इंतजार किया गया।
परिवहन विभाग का ऐसा मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है, इसलिए महिला दिवस के अवसर पर तेजस्वनी बस का उद्घाटन किया जाएगा। इन बसों का इस्तेमाल भीड़-भाड़ वाले समय में विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया जाएगा और इन बसों में ड्राइवर व कंडक्टर महिलाएं ही रहेंगी। शहर के भीड़-भाड़ वाले मार्ग पर महिलाओं के लिए उपयुक्त साबित हो उसके लिए यह बसें नियमित मार्गों पर चलाई जाएगी। यह सभी बसें स्वचलित हैं।

प्रति बस के लिए 25 लाख रुपए

राज्य सरकार ने प्रति बस के लिए 25 लाख रुपए इस तरफ से ढाई करोड़ रुपए का अनुदान राज्य सरकार एवं परिवहन उपक्रम की तरफ से पांच लाख प्रति बस की दर से कुल 50 लाख रुपए खर्च किया गया है। प्रत्येक तेजस्वनी बस में 32 सीट हैं। तेजस्विनी बस का उद्घाटन किया जाना तय है और यह तेजस्वनी बस महिलाओं के लिए उपयुक्त साबित होने वाली है। महिलाओं को महिला दिवस पर तेजस्वनी बस का उद्घाटन करके उन्हें सौगात दिया जा रहा है। उसी समय परिवहन के आईटीएमएस सिस्टम का उद्घाटन किया जाएगा।

कहां से कहां तक दौड़ेगी तेजस्वनी

वाशी रेलवे स्टेशन से घरौंदा घनसोली, घनसोली घरौंदा से नेरुल सेक्टर-48, वाशी सेक्टर-7 से खारघर जलवायु विहार,
एरोली बस स्थानक से ठाणे मार्ग पटनी, खारघर रेल्वे स्टेशन से खारघर वैली शिल्प, खारघर रेल्वे
स्टेशन से तलोजा आरएएफ तथा मानसरोवर रेल्वे स्टेशन से कलंबोली पुलिस मुख्यालय
के बीच तेजस्वनी बस चलाई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो