scriptअमरीका में न्यू जर्सी के अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपती | Indian couple found dead in their home in New Jersey, USA | Patrika News

अमरीका में न्यू जर्सी के अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपती

locationमुंबईPublished: Apr 09, 2021 08:59:53 pm

गर्भवती थी पत्नी, रोती रही 4 साल की बच्ची

अमरीका में न्यू जर्सी के अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपती

अमरीका में न्यू जर्सी के अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपती

मुंबई. भारतीय आइटी पेशेवर बालाजी रुद्रवर और उनकी 7 माह की गर्भवती पत्नी को अमरीका के न्यू जर्सी के एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया। उनकी चार साल की बेटी को घर की बालकनी पर रोते पाकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दंपती के परिजनों को सूचना दी गई। शव के भारत लाने में दस दिन लग सकते है।
भारत में उनके परिवार को सूचना दी गई है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत चाकू घोंपने से हुई हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में रहने वाले परिवार का कहना है कि पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। शव आने में 10 दिन लगेंगे। बच्ची, वहीं पर रिश्तेदारों के पास है। बालाजी (32) एक भारतीय आइटी कंपनी में कार्यरत थे, पत्नी आरती (30) गृहिणी थीं। वे महाराष्ट्र के अंबाजोगाई से थे। दिसंबर 2014 में शादी हुई थी। अगस्त 2015 में अमरीका चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो