मुंबई

कोरोना से मृतक लोगों के अंतिम संस्कार के लिए मोहित भारतीय की पहल

कोरोना के कारण मृतक सैकड़ों लोगों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वाले आगे नहीं आ रहे हैं।इसके कारण अस्पतालों में कई दिनों तक शव को रखना पड़ रहा है। जिससे परेशानी हो रही है। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार में लगने वाले सामान तथा मनपा और मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग करने की तैयारी संस्था ने की है।

मुंबईJun 02, 2020 / 12:30 pm

Dheeraj Singh

कोरोना से मृतक लोगों के अंतिम संस्कार के लिए मोहित भारतीय की पहल

मुंबई.मुंबई में कोरोना वायरस अथवा अन्य बीमारियों से मरे लोगों का किसी कारण अंतिम संस्कार न होने पर उनकी मदद करने की पहल मुंबई भाजपा के महासचिव और मोहित भारतीय फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष मोहित भारतीय ने की है। इसके लिए उन्होंने मनपा आयुक्त को पत्र दे औपचारिक अनुमति देने की विनती की है।

पत्र में भारतीय ने लिखा है कि कोरोना के कारण मृतक सैकड़ों लोगों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वाले आगे नहीं आ रहे हैं।इसके कारण अस्पतालों में कई दिनों तक शव को रखना पड़ रहा है। जिससे परेशानी हो रही है। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार में लगने वाले सामान तथा मनपा और मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग करने की तैयारी संस्था ने की है।

कोरोना से मृतक लोगों का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वाले भी आगे नहीं आ रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर बात है। इसलिए अंतिम संस्कार की अतिरिक्त जिम्मेदारी मनपा और मुंबई पुलिस को उठानी पड़ रही है। महाराष्ट्र का नागरिक होने के नाते,इस संकट के समय मदद करना संस्था अपना कर्तव्य समझती है। इसलिए अगर किसी मृतक व्यक्ति के शव को लेने किसी कारणवश उनके घर वाले नहीं आ सकें तो उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी फॉउंडेशन उठाएगी। मनपा की ओर से अनुमति मिलने पर फाउंडेशन शवों को श्मशान भूमि ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करेगी। और वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Hindi News / Mumbai / कोरोना से मृतक लोगों के अंतिम संस्कार के लिए मोहित भारतीय की पहल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.