script

महाराष्ट्र : विधानसभा का अंतरिम बजट सत्र स्थगित

locationमुंबईPublished: Feb 28, 2019 07:53:17 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

विधानमंडल की सुरक्षा में लगे 7 हजार पुलिसकर्मी मुंबई की सुरक्षा में होंगे तैनात, अगला सत्र 17 जून से

महाराष्ट्र : विधानसभा का अंतरिम बजट सत्र स्थगित

महाराष्ट्र : विधानसभा का अंतरिम बजट सत्र स्थगित

मुम्बई. सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते देश की अर्थिक राजधानी मुंबई में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुम्बई की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के लिए विधानमंडल के अंतरिम बजट सत्र को दो दिन पहले ही अगले सत्र तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुबह ही विधानमंडल को स्थगित करने का प्रस्ताव दोनों सदनों में पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। अब विधानमंडल में वीआईपी की सुरक्षा में लगे 7 हजार पुलिसकर्मी मुम्बई की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जा सकेंगे। अगला सत्र 17 जून से शुरू होगा। यह घोषणा विधान परिषद् के सभापति रामराजे निम्बालकर ने की। सदन में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि सरकार पर इस अंतरिम बजट सत्र को स्थगित करने के लिए कोई दबाव नहीं है लेकिन, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यहां सत्र में आए हुए अति विशेष व्यक्ति, आने वाले मोर्चा, आन्दोलन आदि के लिए लगभग 7 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। जिसे मुक्त कर मुंबई की सुरक्षा में लगाया जा सके। इस उद्देश्य से यह निर्णय किया गया है। विपक्ष का आभारी हूं,जो उन्होंने पूरा सहयोग दिया है।
बुलाई सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य के पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद विधानमंडल में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई। जिसमे इस विषय को रखा गया। देश हित को देखते हुए सर्वसम्मति से इस सत्र को स्थगित करने का निर्णय किया गया। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में इस संदर्भ में जानकारी दी गई। सभी ने देश हित को देखते हुए सहमति जताई है। साथ ही पाक में पकड़ गए भारतीय वायुसेना के अधिकारी अभिनन्दन को छोड़े जाने के सन्दर्भ में भी प्रस्ताव पेश कर मंजूर किया गया।

विपक्ष ने भी की सराहना

विपक्ष के नेता राधकृष्ण विखे पाटील ने भी इस कदम को सराहते हुए कहा कि संकट की
घडी में विपक्ष सरकार के साथ है। सरकार के हर कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार
है। राकांपा सदस्य जयंत पाटील ने कहा कि जब देश में सुरक्षा की जरूरत हो तो इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की विधानमंडल में क्या आवश्यकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो