scriptMaha Corona Virus: ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण | Iran and Italy travelers also tested, testing passengers from 10 count | Patrika News

Maha Corona Virus: ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण

locationमुंबईPublished: Feb 27, 2020 04:41:59 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

अभी तक 53 हजार 981 यात्रियों का निरीक्षण ( Inspection ), 225 लोगों ने 14 दिनों की पूरी की जांच, ईरान ( Iran ) और इटली ( Italy ) के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस ( Corona Virus ) के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण…

Maha Corona Virus: ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण

Maha Corona Virus: ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण

मुंबई. कोरोना वायरस के मद्देनजर हवाई अड्डे पर ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को बताया कि एक नई सरकारी अधिसूचना के अनुसार, चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया समेत दस देशों के यात्रियों की जांच की जा रही है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभी तक 441 विमानों में से 53 हजार 981 यात्रियों का निरीक्षण किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग और महानगर पालिका की ओर से भी हवाई अड्डे पर आवश्यक मैन पॉवर उपलब्ध कराई गई है। विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का भी परीक्षण हो रहा है। आज तक राज्य में 304 यात्री प्रभावित क्षेत्रों से आए हैं, जिनमें से 225 यात्रियों ने 14 दिनों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

खतरनाक कोरोना वायरस पहुंचा भारत, मुंबई में दो मरीज हॉस्पिटल में एडमिट

अभी तीन लोग हैं भर्ती…
आज तक राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेटेड वार्ड्स में 91 लोगों को भर्ती किया गया, जिहमें से आज तक सभी 91 लोगों के कोरोना वायरस को लेकर प्रयोगशाला रिपोर्ट निगेटिव रही। इनमें से 88 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं मौजूदा समय में एक पुणे में और दो मुंबई में भर्ती हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।

Maha Virus News: करॉना वायरस की मुंबई में दस्तक, अलग वार्ड में रखा गया इसलिए ?

 

Maha Corona Virus: ईरान और इटली के यात्रियों की भी जांच, कोरोना वायरस के चलते 10 देशों के यात्रियों का परीक्षण

सतर्कता से हो रही जांच…
कोरोना वायरस को लेकर जहां देश भर में अलर्ट जारी है, वहीं राज्य में भी इससे निपटने के लिए हर तरह के संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सतर्कता के साथ विभिन्न विभागों की मदद से हवाई अड्डे पर भी सघन जांच हो रही है। वहीं इस जानलेवा वायरस से संक्रमित अभी तक एक भी मरीज नहीं पाया गया है।
– राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो